About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
News

धनबाद रेलवे स्टेशन : ट्रेन में चढ़ने के दौरान युवक गिरा ! मौके पर ही मौत

Share the post

रांची! धनबाद रेलवे स्टेशन में बुधवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया. प्लेटफार्म संख्या-1 में ट्रेन में चढ़ने के दौरान राजू नीचे पटरियों के बीच गिर गया। जिस कारण ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई. मृत यात्री की पहचान राजू रवानी के रूप में की गई है. वो निरसा के चिरकुंडा थाना क्षेत्र का रहने वाला था. उसके पिता का नाम सुरेश रवानी है. जानकारी के अनुसार देर रात ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है. यात्रियों के मुताबिक ईएमयू ट्रेन में चढ़ने के दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया. जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई. यात्रियों के द्वारा घटना की सूचना जीआरपी को दी गई. सूचना मिलने के बाद जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और उसे उठाकर बाहर निकाला. लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था. जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा है राजू रवानी किसी काम से धनबाद शहर आया था. काम पूरा करने के बाद वह स्टेशन पहुंचा, लेकिन स्टेशन पहुंचने में वह थोड़ा विलंब हुआ. ट्रेन प्लेटफार्म से खुल चुकी थी. वह ट्रेन पकड़ने के लिए दौड़ा, लेकिन ट्रेन में चढ़ने के दौरान नीचे पटरियों के बीच गिर गया।जिस कारण ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई.

Leave a Response