About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, October 27, 2026
रांची-खूंटी मार्ग के 12 माइल पर झारखंड बंद के दौरान सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन करते आदिवासी ग्रामीण और सुरक्षा बल।
पुलिस नहीं पकड़ेगी तो हम खुद करेंगे न्याय" - सोमा मुंडा हत्याकांड पर फूटा गुस्सा!
CrimeJHARKHAND NEWSNews

खूंटी में सोमा मुंडा हत्याकांड के खिलाफ झारखंड बंद: 12 माइल पर कोबरा बटालियन को रोका, सड़कों पर उतरा जनसैलाब

Share the post

झारखंड में लगातार बढ़ते अपराध और खूंटी के प्रमुख आदिवासी नेता सह पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में आज, 17 जनवरी 2026 को विभिन्न आदिवासी संगठनों द्वारा आहूत ‘झारखंड बंद’ का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। खूंटी और रांची के ग्रामीण इलाकों में सुबह से ही बंद समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं।

झारखंड बंद के प्रमुख बिंदु:

  • कारण: खूंटी में सोमा मुंडा की हत्या और मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होना।
  • प्रभाव: खूंटी, रांची और आसपास के जिलों में सड़कें अवरुद्ध हैं, कई स्थानों पर रोड ब्लॉक और प्रदर्शन चल रहे हैं। आदिवासी कार्यकर्ता सक्रिय हैं।
  • मांग: आदिवासी संगठनों की मुख्य मांग है कि हत्या के मुख्य आरोपियों और शूटरों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

12 माइल पर भारी तनाव: कोबरा बटालियन और DSP की गाड़ी रोकी

ताज़ा जानकारी के अनुसार, रांची के 12 माइल के पास बंद समर्थकों ने टायर जलाकर मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया है। इस दौरान ग्रामीणों के आक्रोश का सामना सुरक्षा बलों को भी करना पड़ा। ग्रामीणों ने कोबरा (COBRA) बटालियन की गाड़ी को रोक दिया और काफी देर तक नारेबाजी की। इसके अलावा, खूंटी DSP की गाड़ी को भी प्रदर्शनकारियों ने रोका, जिन्हें काफी मान-मनौव्वल के बाद वहां से निकलने दिया गया। एक स्कूल बस को भी कुछ समय के लिए रोका गया था, जिसे मानवीय आधार पर जल्द ही छोड़ दिया गया।

क्यों बंद है आज झारखंड?

बता दें कि बीते 7 जनवरी को खूंटी जिले में पारंपरिक ग्राम प्रमुख (पड़हा राजा) और अबुआ झारखंड पार्टी के नेता सोमा मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में जमीन विवाद से जुड़े 7 आरोपियों को गिरफ्तार जरूर किया है, लेकिन मुख्य शूटर और मास्टरमाइंड अब भी फरार हैं।

“अब हम खुद करेंगे सेंदरा”

बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों में भारी नाराजगी देखी गई। समर्थकों का कहना है कि पुलिस अब तक मुख्य अपराधियों तक नहीं पहुँच पाई है। प्रदर्शनकारियों ने दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा, “अगर पुलिस शूटरों को नहीं पकड़ सकती, तो अब हम खुद सोमा मुंडा के हत्यारों को पकड़कर ‘सेंदरा’ (पारंपरिक शिकार/न्याय) करेंगे।”

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बंद को देखते हुए खूंटी, रांची और आसपास के जिलों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से लेकर अल्बर्ट एक्का चौक तक मशाल जुलूस निकालकर पहले ही विरोध जताया जा चुका है। फिलहाल पुलिस प्रशासन स्थिति को नियंत्रण में करने और जाम खुलवाने के प्रयास में जुटा है।

यह भी पढ़ें 👇

Leave a Response