About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 30, 2026
Latest Hindi NewsNews

पासपोर्ट वेरिफिकेशन में जमशेदपुर नंबर वन | पाकुड़ सबसे ज्यादा दिन लगाता है

Share the post

पासपोर्ट वेरिफिकेशन में रांची में 28 दिन लगते हैं

रांची। जमशेदपुर पुलिस पासपोर्ट वेरिफिकेशन के मामले में झारखंड में नंबर-1 है। वहीं, पाकुड़ जिला पासपोर्ट वेरिफिकेशन के मामले में सबसे पीछे है। पासपोर्ट वेरिफिकेशन में सबसे कम समय जमशेदपुर पुलिस के द्वारा लिया जाता है। बूता दें कि पुलिस वेरिफिकेशन के बगैर किसी भी व्यक्ति का विदेश जाने का सपना अधूरा रहता है। पासपोर्ट का वेरिफिकेशन जब पुलिस के द्वारा पूरा कर लिया जाता है, तभी अमुक व्यक्ति का पासपोर्ट जारी होता है। पासपोर्ट संबंधी पुलिस वेरीफिकेशन को लेकर विदेश मंत्रालय ने अपनी रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में यह बताया गया है कि झारखंड का पूर्वी सिंहभूम जिला पासपोर्ट वेरिफिकेशन में सबसे कम समय लगाता है। विदेश मंत्रालय के द्वारा साल 2024 के आंकड़े जारी किए गए हैं, जिसमें बताया गया है कि जमशेदपुर पुलिस मात्र 12 दिनों में पासपोर्ट संबंधित पुलिस वेरिफिकेशन को पूरा कर देती है। विदेश मंत्रालय के द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में यह बताया गया है कि जमशेदपुर जिले में सबसे अधिक पासपोर्ट सत्यापन के लिए आए थे। रिपोर्ट के अनुसार जमशेदपुर में 23463 पासपोर्ट सत्यापन के लिए साल 2024 में आए थे, जिनमें जमशेदपुर पुलिस ने 12 दिनों के भीतर 23320 सत्यापन कर अपनी रिपोर्ट पासपोर्ट डिपार्टमेंट को सौंप दी।

बाकी जिलों की क्या है स्थिति

जमशेदपुर के बाद पासपोर्ट वेरिफिकेशन में सिमडेगा पुलिस के द्वारा 13 दिन, गोड्डा पुलिस के द्वारा 14 दिन, लातेहार पुलिस के द्वारा 15 दिन, सरायकेला खरसावां पुलिस के द्वारा 16 दिन और पलामू पुलिस के द्वारा 17 दिन लगाए जाते हैं। वहीं, कोडरमा में 18 दिन, देवघर में 20 दिन, गुमला में 23 दिन, चाईबासा में 24 दिन, चतरा में 25 दिन, जामताड़ा में 25 दिन, गढ़वा में 26 दिन, गिरिडीह में 26 दिन, रांची में 28 दिन, धनबाद में 28 दिन, साहिबगंज में 28 दिन, खूंटी में 29 दिन, लोहरदगा में 35 दिन, रामगढ़ में 36 दिन, बोकारो में 38 दिन, दुमका में 42 दिन, हजारीबाग में 47 दिन और पाकुड़ में सबसे ज्यादा 73 दिन लगते हैं।

Leave a Response