About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 30, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
Latest Hindi NewsNews

पाकुड़ के Social Democratic Party of India कार्यालय में छापेमारी के बाद वापस लौटी ईडी की टीम

Share the post

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने पाकुड़ धुलियान मुख्य सड़क स्थित मौलाना चौक के निकट सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के कार्यालय में छापेमारी के बाद वापस लौट गई। एसडीपीआई कार्यालय में छापेमारी के दौरान ईडी टीम के अधिकारियों ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हंजेला शेख से भी घंटों पूछताछ की और कार्यालय से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त कर अपने साथ ले गए। वहीं, एसडीपीआई के प्रदेश अध्यक्ष हंजेला शेख ने पत्रकारों को बताया कि दिल्ली से आई ईडी टीम के अधिकारी छापेमारी के दौरान तीन दस्तावेज अपने साथ ले गए हैं, जिसके बारे में अभी हम नहीं बता सकते हैं। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने पार्टी फंड के बारे में पूछताछ की और मेरे द्वारा दिए गए जवाब से अधिकारी संतुष्ट हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि एसडीपीआई के देश में बढ़ते प्रभाव को देखकर केंद्र सरकार चिंतित है और इसे बेवजह परेशान करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों की मदद से परेशान करने का काम कर रही है। हंजेला शेख ने बताया कि हमारे नेता एमके फैजी को गिरफ्तार कर एसडीपीआई का अस्तित्व खत्म करना चाहते हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एसडीपीआई एक राजनीतिक पार्टी है और ऐसी किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं है जो देश के खिलाफ हो। उन्होंने कहा कि पार्टी संविधान का सम्मान करते हुए देश के दबे-कुचले लोगों की आवाज बनने और उन्हें जनता के बीच पेश करने के लिए संवैधानिक तरीके से काम करती है।

Leave a Response