About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, October 18, 2026
Mumbai Indians
बाएं से अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड व हेनरिक क्लासेन।
CricketLatest Hindi NewsNewsSport

IPL 2024 : हैदराबाद ने रिकॉर्ड 277 रन बनाकर मुंबई को 31 रनों से हराया

Share the post

मैच के दौरान 38 छक्के लगे

रांची। IPL 2024 के 8वें मुकाबले में 523 रन बने। अपने होम ग्राउंड में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने रनों की बारिश करते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 277 रन बनाए, जो आईपीएल इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। इसके जवाब में मुंबई ने निर्धारित ओवर में 5/246 रन बनाकर 31 रन मैच हार गई। इस मैच में हैदराबाद के बल्लेबाजों ने मुंबई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। ट्रैविस हेड ने 18 गेंदों में अर्धशतक लगाया, जो आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे तेज पचासा था। लेकिन कुछ ही देर बाद अभिषेक शर्मा ने 16 गेंद में अर्धशतक जड़कर रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। फिर हेनरिक क्लासेन 34 गेंदों का सामना कर नाबाद 80 रनों की पारी खेली। जिसके बदौलत टीम ने 3 विकेट पर 277 रनों का पहाड़ सा स्कोर खड़ा कर दिया। हैदराबाद का पहला विकेट मंयक अग्रवाल (11) के रूप में 45 के स्कोर पर गिरा। इसके बाद ट्रैविस हेड ने 24 गेंदों में 9 चौका व 3 छक्का के मदद से 62 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक शर्मा ने 23 गेंद खेलकर 3 चौका व 7 छक्का लगाकर 63 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हेनरिक क्लासेन ने 34 गेंदों का सामना कर 4 चौका व 7 छक्का मारकर नाबाद 80 रनों की पारी खेली। एडन मार्करम 28 गेंदों का सामना कर 2 चौका व एक छक्का के सहारे 42 रन नाबाद बनाए।

मुंबई के लिए तिलक अर्धशतक

मुंबई की टीम ने भी अच्छी शुरुआत दी। ओपनर ईशान किशन व रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 3.2 ओवर में 56 रन जोड़ डाले। लेकिन ईशान किशन ने 13 गेंदों में 2 चौका व 4 छक्का लगाकर 34 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद रोहित शर्मा ने 26, नमन धीर ने 30, तिलक वर्मा ने 64, कप्तान हार्दिक पंड्या ने 24 रन बनाकर आउट हुए। टीम डेविड 42 व रोमारियो शेफर्ड 15 रन बनाकर नाबाद रहे। प्लेयर ऑफ द मैच हैदराबाद के अभिषेक शर्मा को दिया गया।

यह भी जानें

पुरुषों के टी-20 मैच में कभी भी इतने रन (523) नहीं बने थे। पुरुषों के टी-20 में सर्वाधिक छक्के (38) कभी नहीं लगे। केवल दो गेंदबाज प्रति ओवर दस से कम की इकॉनमी दर के साथ लौटे।

Leave a Response