About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, November 5, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
Latest Hindi NewsSport

सैफ फुटबॉल के फाइनल में आज भारत व कुवैत होंगे आमन-सामने

Share the post

नेशनल लेटेस्ट न्यूज

रांची। सैफ चैंपियनशिप फुटबॉल 2023 के ग्रैंड फाइनल में भारतीय टीम का सामना आज बंगलुरु के श्री कांतिरावा स्टेडियम में शाम 7.30 बजे कुवैत से होगा। सुनील छेत्री की नेतृत्व की टीम ब्लू टाइगर्स ने रविवार को सेमीफाइनल में लेबनान को कड़े मुकाबले में हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। इस साल के टूर्नामेंट में दोनों देश की टीमें दूसरी बार भिड़ेंगी। कुवैत और भारत के बीच खेला गया पिछला मैच एक-एक की बराबरी पर खत्म हुआ था। इस मैच में सुनील छेत्री ने भारत के लिए सिर्फ एक गोल ही बनाया था। जबकि भारत ने लेबनान को सेमीफाइनल में पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया। एक अन्य सेमीफाइनल मैच में कुवैत ने बांग्लादेश को 1-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। फाइनल में भारतीय टीम के साथ घरेलू दर्शकों का जबरदस्त समर्थन होगा। यही नहीं सकारात्मक पक्ष यह भी है कि टीम को डिफेंडर संदेश झींगन का साथ मिलेगा। वह लेबनान के खिलाफ हुए सेमीफाइनल में दो यलो कार्ड दिखाए जाने के चलते नहीं खेले थे। भारतीय टीम की निर्भरता एक बार फिर अब तक टूर्नामेंट में पांच गोल करने वाले कप्तान सुनील छेत्री पर होगी। भारत  नौवें खिताब को जीतने के लिए हर संभव कोशिश करेगा।

News Box Bharat latest news

Leave a Response