About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 17, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
CrimeNews

पति ने पत्नी का कुदाल से कर दिया हत्या फिर अपने फांसी लगाकर जान दे दी

Share the post

झारखंड लेटेस्ट न्यूज

रांची। खूंटी जिला के मुरहू थाना क्षेत्र के केवड़ा पंचायत स्थित रोवाउली गांव में पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। घरेलू विवाद में 55 वर्षीय सोमा उरांव हस्सा पूर्ती ने अपनी पत्नी 50 वर्षीय बिगन हपदड़ा की कुदाल से काटकर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद सोमा कटहल के पेड़ में फांसी लगाकर खुद भई खुदकुशी कर ली। ग्रामीणों ने बताया कि इन दोनों दंपति के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। खूंटी के जिस गांव में या घटना घटी वह काफी दुर्गम इलाके है। यहां मोबाइल नेटवर्क काम नहीं करता, इसलिए पुलिस को सूचना देने में देर हुई। घटना को लेकर गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के समय सोमा अपनी पत्नी के साथ ससुराल जाने के लिए निकला था। रास्ते में दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। लेकिन गांव से लगभग 100 मीटर पहले ही सोमा ने अपने खेत के पास पत्नी को कुदाल से काट डाला, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पत्नी की मौत के बाद सोमा घर गया और एक प्लास्टिक की रस्सी से कटहल के पेड़ पर फांसी लगा ली। घटना के 1 घंटे के बाद गांव में ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मुरहू थाने में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

News Box Bharat latest news

Leave a Response