About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, November 7, 2026
international sports news | international sports latest news | international sports latest hindi news | international sports news box bharat
प्लेयर ऑफ द मैच वरुण चक्रवर्ती विनोद।
CricketLatest Hindi News

पहला टी-20 मुकाबला : वरुण की फिरकी व अभिषेक की तूफानी पारी से भारत ने इंग्लैंड को हराया

Share the post

रांची। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में फिरकी गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती (23/3) व बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (79) की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर भारत ने पहले टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा दिया। मैन ऑफ द मैच 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज वरुण को दिया गया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया। इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 132 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए कप्तान जोस बटलर ने सबसे अधिक 68 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के आगे चल नहीं सके। इसके जवाब में भारत ने 43 गेंदे रहते हुए 3 विकेट खोकर 133 रन बनाकर जीत हासिल करते हुए 5 मैचों की इस सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। ओपनिंग करने उतरे संजू सैमसन 26 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक शर्मा ने 33 गेंदों का सामना करते हुए 79 रनों की अच्छी पारी खेली।

अभिषेक ने 8 छक्के जड़े

अभिषेक ने इंग्लैंड के सभी गेंदबाजों को एक ही तराजू में तौलते हुए चौके-छक्के ठोकने शुरू किए। 9वें ओवर में उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया और भारत के स्कोर को 10वें ओवर में 100 का आंकड़ा टच कराया। वह इसके बाद भी नहीं रुके और चौके-छक्के बरसाते रहे। 12वें ओवर में आदिल राशिद की गेंद पर आउट होने से पहले अभिषेक ने अपना काम कर दिया था। 33 गेंदों का सामना करते हुए उन्होंने 5 चौके और 8 छक्के ठोके। कप्तान सूर्यकुमार यादव का इस मैच में खाता नहीं खुला, लेकिन इससे भारत की जीत में ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। तिलक वर्मा 19 रन और हार्दिक पांड्या 3 रन बनाकर नाबाद रहे।

Leave a Response