About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, October 22, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsNewsPolitics

JMM में भाजपा की पूर्व मंत्री लुईस मरांडी | पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू | कुणाल षाड़ंगी | गणेश महली व बारी मुर्मू

Share the post

रांची। झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के कई दिग्गज नेताओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया। यानी कहा जा सकता है की जेएमएम अब आैर भी मजबूत हो गया। पार्टी के के निति-सिद्धांत, केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन के मार्गदर्शन व कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के नेतृत्व पर आस्था व्यक्त करते हुए भाजपा की पूर्व मंत्री लुईस मरांडी, पूर्व विधायक घाटशिला लक्ष्मण टुडू, पूर्व विधायक बहरागोड़ा कुणाल षाड़ंगी, सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी गणेश महली, पूर्वी सिंहभूम के भाजपा जिलाध्यक्ष बारी मुर्मू, भाजपा नेता बास्को बेसरा पार्टी में शामिल हुए।| इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने सभी को पार्टी का अंगवस्त्र पहना कर पार्टी में शामिल किया। इस मौके पर बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती व केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय उपस्थित थे।

दुमका में टिकट नहीं मिलने से नाराज थीं लुईस मरांडी

लुईस मरांडी की दुमका सीट को सुनील सोरेन को दे दिया गया। सुनील सोरेन दुमका से सांसद थे, लेकिन उनका टिकट काटकर सीता सोरेन को दिया गया। हालांकि सीता सोरेन लोकसभा चुनाव झामुमो के नलिन सोरेन से हार गईं। अब उन्हें जामताड़ा से टिकट दिया गया है। पिछले दिनों जब दुमका से सुनील सोरेन को बीजेपी का संभावित उम्मीदवार बताया जा रहा था तो लुईस मरांडी के समर्थक सुनील सोरेन के समर्थक से भिड़ गए थे। दोनों के बीच ना सिर्फ तीखी नोकझोंक हुई थी बल्कि मामला चाकूबाजी तक पहुंच गया था।

भाजपा में गुटबाजी चरम पर- लुईस मरांडी

लुईस मरांडी के द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह को भेजे गए इस्तीफा में संगठन के अंदर गुटबाजी चरम पर होने और पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता को दरकिनार करने का आरोप लगाया। उन्होंने लिखा है कि पार्टी के अंदर गुटबाजी चरम पर पहुंच गई है और इसी का नतीजा है कि दुमका जैसी प्रतिष्ठित सीट पर भाजपा एक बार जीत हासिल करने के बाद लगातार हार का सामना कर रही है। पार्टी संगठन में अनुशासन की धज्जियां उड़ाई जा रही है समर्पित कार्यकर्ताओं के आस्था वह निष्ठा पर शक किया जा रहा है उनकी भावनाओं को खुले मंचों से अनादर किया जा रहा है।

Leave a Response