About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
वैन डर डूसेन ने 118 गेंदों पर 9 चौके और 5 छक्कों की मदद से तूफानी 133 रन बनाए।
CricketNews

ICC Cricket World Cup 2023 : दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 190 रनों के बड़े अंतर से हराया

Share the post

दक्षिण अफ्रीका ने रिकॉर्ड 8वीं बार 300+ का स्कोर बनाया

विकेटकीपर बल्लेबाज क्विटंन डीकॉक ने 114 रन बनाए, इस वर्ल्ड कप में यह उनका चौथा शतक।

रांची। ICC Cricket World Cup 32वें मैच में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 200 रनों के बड़े अंतर से हराया । न्यूजीलैंड की टीम ने पहले खेलते हुए 4 विकेट खोकर 357 रन बनाया। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 35.3 ओवर में 167 रन बनाकर ढेर हो गई। न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन ग्लेन फिलिप्स ने 60 बनाएं। महाराज ने 4, यान्सन ने 3 व कोइट्जे ने 2 व एक विकेट राबाडा ने लिए। वानखेड़े स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका ने 300 रनों के आंकड़े को पार एक विशाल रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने लगातार 8वीं बार पहले बल्लेबाजी करते हुए वनडे में 300+ का स्कोर बनाया। इससे पहले कोई भी टीम ऐसा नहीं कर सकी थी। ऑस्ट्रेलिया ने साल 2007 में और इंग्लैंड ने 2019 में 7 बार पहले बल्लेबाजी करते हुए 300+ का स्कोर बनाया था। इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम अंक तालिका में नंबर-1 पर पहुंच गई।

फिर गरजे डीकॉक व रासी वैन डर डूसेन

दक्षिण अफ्रीका के लिए इस मैच में दो बल्लेबाजों ने शतक लगाया। पहले टीम के दिग्गज सलामी बल्लेबाज क्विटंन डीकॉक ने 116 गेंदों पर 10 चौके और 3 छक्कों की मदद से 114 रन बनाए। वहीं, इसके बाद रासी वैन डर डूसेन का बल्ला भी जमकर चला। उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ 118 गेंदों पर 9 चौके और 5 छक्कों की मदद से तूफानी 133 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों के दमपर ही अफ्रीकी टीम 357 रनों के स्कोर तक पहुंच पाई। कप्तान टेंबा बाऊमा ने 24, डेविड मिलर ने 53 रन बनाकर आुट हुए। क्लासेन 15 व मारक्रम 6 रन बनाकर नाबाद लौटे।

Leave a Response