About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, October 18, 2026
फखर जमां ने 81 गेंदों का सामना कर 11 छक्के व 8 चौके के मदद से नाबाद 126 रनों की बड़ी पारी खेली।
CricketNews

ICC Cricket World Cup 2023 : फखर जमां की तूफानी पारी के दम पर पाकिस्तान ने जीता 21 रन से मैच | न्यूजीलैंड 401 रन बनाने के बाद भी हारा

Share the post

कप्तान बाबर आजम ने 63 बॉल पर नाबाद 66 रन बनाए

पाकिस्तान डकवर्थ-लुइस नियम से जीता मैच, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार

रांची। ICC Cricket World Cup के 35वें मैच में पाकिस्तान ने एक बड़ी जीत दर्ज की। पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप में बारिश से प्रभावित मुकाबले में न्यूजीलैंड को डकवर्थ-लुइस नियम के तहत 21 रन से हरा दिया। इस जीत से पाकिस्तान की टीम पॉइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर आ गई है और सेमीफाइनल की रेस में बरकरार है। फखर जमान ने 81 बॉल पर नाबाद 126 और कप्तान बाबर आजम ने 63 बॉल पर नाबाद 66 रन बनाए। पाकिस्तान टीम के लिए यह जीत बहुत ही बड़ी है, क्योंकि सेमीफाइनल की रेस में टीम अब भी बरकरार है। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम की यह लगातार चौथी हार है। पाकिस्तान ने 25.3 ओवर में एक विकेट खोकर 220 रन बनाए। 2 बार बारिश के कारण मैच को रोकना पड़ा। आखिरकार मैच रेफरी ने इस मैच को बारिश के कारण आगे ले जाना मुनासिब नहीं समझा। जहां से मैच रूका वहां से पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड से 21 रन आगे थी। इस मैच के हीरो पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमां रहे, जमां ने 81 गेंदों का सामना कर 11 छक्के व 8 चौके के मदद से नाबाद 126 रनों की बड़ी पारी खेली। वहीं, कप्तान बाबर आजम 63 गेंदों में 66 रन बनाकर नाबाद रहे।

दो बार बारिश ने मैच में खलल डाला

पाकिस्तान ने 21.3 ओवर में एक विकेट पर 160 रन बनाए थे, तभी बारिश आ गई और टारगेट रिवाइज करके 41 ओवर में 342 रन कर दिया गया। यहां पाकिस्तानी टीम को 19.3 ओवर में 182 बनाने थे। दोबारा खेल शुरू होने पर पाकिस्तान ने अगले 3.3 ओवर में 40 रन बना डाले। 25.3 ओवर के बाद जब दोबारा खेल रुका तब पाकिस्तान ने एक विकेट पर 200 रन बना लिए थे। इसके बाद मुकाबला नहीं हो सका।

रचिन व विलियम्सन की पारी बेकार गई

इससे पहले न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 401 रनों का पहाड़ स्कोर खड़ा किया। बंगलुरु में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का निर्णय सही साबित नहीं हुआ। न्यूजीलैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज रचिन रवींद्र ने शानदार 108 रनों की पारी खेली। वहीं, कप्तान केन विलियम्सन ने भी 95 रनों की अच्छी पारी खेली। रचिन व विलियम्सन ने दूसरे विकेट के लिए 180 रनों साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया। पहले विकेट के लिए रचिन ने डेवोन कॉन्वे (35) के साथ 68 रन का पार्टनरशिप किया। मिशेल 29 रन बनाकर आउट हुए। मार्क चैपमैन 27 गेंदों का सामना कर 39 रन बनाकर वसीम के गेंद पर बोल्ड हो गए। ग्लेन फिलिप्स ने तेजी से 41 रन बनाए।

Leave a Response