About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 30, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsNewsPolitics

हेमंत दुबारा : देखें झारखंड विधानसभा जाने का किसने-किसने टिकट कटाया | कौन-कौन दिग्गज हारे | 4 मंत्री भी आउट

Share the post

भाजपा के 19 सीटिंग विधायक चुनाव हार गए

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो व बीजेपी के अमर बाउरी भी हारे

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 56 सीटों पर बड़ी जीत दर्ज कर ली। वहीं, एनडीए ने 24 व अन्य ने एक सीट पर जीत दर्ज की। इंडिया गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा 41 को पार करते हुए कुल 56 सीटों पर एतिहासिक जीत दर्ज की है। झामुमो फिर 34 सीट अकेले लाकर सबसे बड़ी पार्टी बनी। वहीं, कांग्रेस को 16, राजद को 4 और भाकपा माले को 2 सीट पर जीत मिली। भाजपा को 21, आजसू को 1 और लोजपा (रामविलास) को 1 सीट पर जीत मिली। एक सीट पर जीत के साथ पहली बार लोजपा ने झारखंड में चुनावी खाता खोलने में सफलता हासिल की है। भाजपा के 19 सीटिंग विधायक चुनाव हार गए। राजद ने 7 सीटों पर चुनाव लड़कर बिश्रामपुर, देवघर, हुसैनाबाद और गोड्डा सीट पर जीत दर्ज की। साथ ही चतरा और कोडरमा में राजद के प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रहे।

ये मंत्री नहीं बचा सके अपनी सीट

झामुमो के शानदार प्रदर्शन के बावजूद मंत्री मिथिलेश ठाकुर, बैद्यनाथ राम और बेबी देवी हार गईं। जबकि कांग्रेस कोटे के मंत्री बन्ना गुप्ता भी चुनाव हार गए। 2019 में राजद के लिए एकमात्र सीट जीतने वाले सत्यानंद भोक्ता अपनी बहू रश्मि प्रकाश को चतरा में जीत नहीं दिला पाए। गढ़वा में मंत्री मिथिलेश ठाकुर को भाजपा के सतेंद्र नाथ तिवारी ने शिकस्त दी। लातेहार में मंत्री बैद्यनाथ राम को भाजपा के प्रकाश राम ने हराया। वहीं, डुमरी में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के अध्यक्ष जयराम महतो ने मंत्री बेबी देवी को हराया।

सीता और गीता भी हारीं

इस चुनाव में सीता सोरेन और गीता कोड़ा भी चुनाव हार गईं। गुरुजी के परिवार से मैदान में उतरे हेमंत सोरेन, बसंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने अपनी-अपनी सीटें जीत ली। लेकिन, सीता सोरेन जामताड़ा में इरफान अंसारी से हार गईं। पहली बार विधानसभा चुनाव में कैंची छाप के साथ मैदान में उतरे जयराम महतो की पार्टी जेएलकेएम के कई प्रत्याशियों ने कई सीटों का समीकरण बिगाड़ा। जेएलकेएम के अरुण रजवार ने चंदनकियारी में भाजपा प्रत्याशी अमर बाउरी को बड़ा झटका दिया। अमर बाउरी तीसरे स्थान पर रहे। इस सीट पर झामुमो के उमाकांत रजक ने जीत दर्ज की। सिल्ली सेआजसू सुप्रीमो सुदेश महतो झामुमो के अमित महतो से चुनाव हार गए। बेगोमिया से आजसू के लंबोदर महतो तीसरे स्थान पर रहे। यहां से झामुमो प्रत्याशी योगेंद्र प्रसाद जीते

इन नेताओं ने विधानसभा जाने का टिकट कटाया

झामुमो

बरहेट : हेमंत सोरेन

राजमहल : मोहम्मद ताजुद्दीन

बोरियो : धनंजय सोरेन झामुमो

लिट्टीपाड़ा : हेमलाल मुर्मू

भवनाथपुर : अनंत प्रताप देव

महेशपुर : स्टीफन मरांडी

नाला : रबींद्रनाथ महतो

दुमका : बसंत सोरेन

शिकारीपाड़ा : आलोक सोरेन

जामा : लुईस मरांडी

मधुपुर : हफीजुल हसन

सारठ : उदय शंकर सिंह

बहरागोड़ा : समीर मोहंती

घाटशिला : रामदास सोरेन

पोटका : संजीव सरदार

जुगसलाई : मंगल कालिंदी

ईचागढ़ : सबिता महतो

चाईबासा : दीपक बिरुआ

मझगांव : निरल पूर्ति

मनोहरपुर : जगत माझी

चक्रधरपुर : सुखराम उरांव

खरसावां : दशरथ गागराई

गांडेय : कल्पना सोरेन

गिरिडीह : सुदिव्य कुमार

गोमिया : योगेंद्र प्रसाद

चंदनकियारी : उमाकांत रजक

टूंडी : मथुरा प्रसाद महतो

सिल्ली : अमित कुमार महतो

तमाड़ : विकास कुमार मुंडा

खूंटी : राम सूर्या मुंडा

तोरपा : सुदीप गुड़िया

सिसई : जिग्गा सुसारन होरो

गुमला : भूषण तिर्की

बिशुनपुर : चमरा लिंडा

कांग्रेस

पाकुड़ : निशात आलम

जामताड़ा : इरफान अंसारी

महगामा : दीपिका पांडेय सिंह

पौड़ैयाहाट : प्रदीप यादव कांग्रेस

जगन्नाथपुर : सोना राम सिंकू

बरकट्ठा : जानकी प्रसाद यादव

रामगढ़ : ममता देवी

बोकारो : श्वेता सिंह

बेरमो : कुमार जयमंगल सिंह

खिजरी : राजेश कच्छप

मांडर : शिल्पी नेहा तिर्की

कांके : सुरेश कुमार बैठा

सिमडेगा : भूषण बाड़ा

कोलेबिरा : नमन विक्सल कोंगाड़ी

लोहरदगा : रामेश्वर उरांव

छत्तरपुर : राधा कृष्ण किशोर

मनिका : रामचंद्र सिंह

राजद

देवघर : सुरेश पासवान

गोड्डा : संजय प्रसाद यादव

हुसैनाबाद : संजय कुमार सिंह यादव

बिश्रामपुर : नरेश प्रसाद सिंह

भाकपा-माले

सिंदरी : चंद्रदेव महतो

निरसा : अरुप चटर्जी

भाजपा

जरमुंडी : देवंद्र कुंवर

जमशेदपुर : पूर्वी पूर्णिमा दास साहू

सरायकेला : चंपई सोरेन

कोडरमा : डॉ नीरा यादव

बरही : मनोज कुमार यादव

हजारीबाग : प्रदीप प्रसाद

बड़कागांव : रौशल लाल चौधरी

सिमरिया : कुमार उज्जवल

धनवार : बाबूलाल मरांडी

बगोदर : नागेंद्र महतो

जमुआ : मंजू कुमारी

झरिया : रागिनी सिंह

धनबाद : राज सिन्हा

बाघमारा : शत्रुघ्न महतो

रांची : सीपी सिंह

हटिया : नवीन जायसवाल

लातेहार : प्रकाश राम

गढ़वा : सत्येंद्रनाथ तिवारी

डाल्टनगंज : आलोक चौरसिया

पांकी : शशिभूषण मेहता

जदयू

जमशेदपुर पश्चिमी : सरयू राय

आजसू

मांडू : निर्मल महतो

लोजपा (रामविलास)

चतरा : जनार्दन पासवान

जेएलकेएम

डुमरी : जयराम कुमार महतो

    Leave a Response