About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 30, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsNewsPolitics

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में सबसे अधिक वोट से जीतीं पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की पत्नी | पाकुड़ से कई रिकॉर्ड कांग्रेस की निशात आलम ने बनाईं

Share the post

झारखंड की पहली मुस्लिम महिला विधायक बनीं निशात आलम

रांची। 2024 झारखंड विधानसभा का चुनाव कई मायने में खास हो गया। इस चुनाव में हेमंत की टीम ने सभी विरोधियों को चारो खाने चित कर सत्ता की कुंजी अपने पास रख ली। कई विधानसभा क्षेत्रों में बड़े उलटफेर देखने को मिले तो कई प्रत्याशियों ने सबको चौंका दिया। इसी कड़ी में पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की निशात आलम ने ऐसी जीत दर्ज की जो झारखंड के इतिहास के पन्नों ने दर्ज हो गई। सबसे पहले निशात आलम ने झारखंड से पहली मुस्लिम महिला विधायक बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की पत्नी निशात आलम ने अपने विरोधियों को ऐसी पटकनी दी जो लंबे समय तक याद रखा जाएगा। 21 राउंड की गिनती में निशात ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में सबसे अधिक 86,029 वोटों के अंतर से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। कांग्रेस के इस उम्मीदवार की जीत ने पार्टी के प्रभाव को क्षेत्र में और भी मजबूत कर दिया। निशात आलम ने 155827 वोट हासिल किया। वहीं, आजसू के अजहर इस्लाम ने 69798 वोट ही ला सके।

सबसे कम वोटों से जीते निर्मल

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में निर्मल महतो (मांडू विधानसभा क्षेत्र) ने मात्र 231 वोटों के बेहद कम अंतर से जीत हासिल की। आजसू पार्टी के इस उम्मीदवार ने कांग्रेस के जय प्रकाश भाई पटेल को पराजित किया।

हेमंत पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा

रविवार 24 नवंबर 2024 को दिन के 11 बजे मुख्यमंत्री आवास में हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में महागठबंधन के नव निर्वाचित विधायकों की बैठक होगी। हेमंत सोरेन विधायक दल के नेता चुने जाएंगे। इसके बाद हेमंत सोरेन राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। कांग्रेस की भी विधायक दल की बैठक संभवत: हो सकती है।

Leave a Response