हेमंत कैबिनेट ब्रेकिंग: आज साल की पहली कैबिनेट बैठक में सबकी नजर | होटल ताज व हरमू फ्लाईओवर का आएगा प्रस्ताव
![Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2024/01/9-750x450.jpg)
![Hemant cabinet breaking: Today everyone's eyes are on the first cabinet of the year. Hotel Taj and Harmu flyover will be proposed](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2024/01/32.jpg)
रांची। झारखंड की राजनीति का पारा सर्द मौसम में भी गर्म है, इस बीच नए साल 2024 की पहली हेमंत सोरेन सरकार की कैबिनेट की बैठक मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में होगी। इस कैबिनेट में कई अहम फैसले हेमंत सोरेन की सरकार लेगी। आज की इस बैठक में रांची के हरमू फ्लाईओवर के निर्माण से संबंधित प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। साथ ही रांची के स्मार्ट सिटी में होटल ताज को भूमि आवंटित किए जाने का प्रस्ताव भी आएगा। मिली जानकारी के अनुसार 20 से ज्यादा प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लग सकती है। पथ, कार्मिक और स्वास्थ्य विभाग के कई अहम एजेंडों पर आज कैबिनेट में चर्चा होगी। ये कैबिनेट ऐसे वक्त में हो रही है, जब झारखंड में राजनीतिक अस्थिरता को लेकर हलचलें तेज है। ईडी और राजभवन के लिफाफे के खुलने की अटकलों को बीच इस कैबिनेट में कुछ विभागों की नियुक्ति प्रस्तावों पर भी मुहर लग सकती है। मंत्रिपरिषद् की बैठक मंगलवार, शाम 4 बजे से प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। बैठक में बजट को लेकर भी चर्चा की जा सकती है।