![](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230603-WA0018-653x450.jpg)
![](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230603-WA0018-576x1024.jpg)
रांची। धुर्वा और खूंटी जिला के कर्रा थाना क्षेत्र के बॉर्डर स्थित कुल्हुट्टू जंगल में शनिवार सुबह 8 बजे कुल्हुट्टू निवासी व एचईसी कर्मी 43 वर्षीय रंजीत की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार वह जमीन कारोबार से भी जुड़ा हुआ था। घटना के कुछ देर पहले ही वह ड्यूटी में जाने के लिए घर से निकला था। कुछ ही देर बाद घरवालों को सूचना मिली कि जंगल में उसका शव पड़ा हुआ है। कर्रा पुलिस ने शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
add a comment