About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 6, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
NewsWorld

हमास ने इजरायल के कई शहरों पर दागे 5000 से ज्यादा रॉकेट | 6 लोगों की मौत | 200 से ज्यादा लोग घायल

Share the post

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने जंग का ऐलान कर दिया

इजराइल-फिलिस्तीन तनाव: हमास के हमले के बाद गाजा पर हमले

रांची। फिलिस्तीनी संगठन हमास के हमलों के बाद इजराइल में डर का माहौल पैदा हो गया है। हालात बहुत ही खराब है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हमास के हमसे के बहाद गाजा पर हमले किए गए हैं। वहीं, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने जंग का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि दुश्मनों को इसकी कीमत चुकानी होगी। हमास ने शनिवार सुबह करीब 8 बजे इजराइल राजधानी तेल अवीव, स्देरोट, अश्कलोन समेत 7 शहर में रॉकेट दागे। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, ये रॉकेट रिहायशी इमारतों पर गिरे हैं। 6 लोगों की मौत हो गई है। 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

इजराइली सेना सेना हमास के ठिकानों पर हमले कर रही

हमास ने दावा किया है कि उन्होंने इजराइल पर 5 हजार रॉकेट्स से हमला किया है। वहीं, इजराइल की सेना का कहना है कि गाजा पट्टी से 2,200 रॉकेट फायर किए गए। टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक हमास ने इन हमलों की जिम्मेदारी लेते हुए इजराइल के खिलाफ मिलिट्री ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इधर, इजराइल की सेना ने ऑपरेशन आयरन स्वॉर्ड शुरू कर दिया है। सेना हमास के ठिकानों पर हमले कर रही है। इसके पहले सेना कहा था कि वो जंग के लिए तैयार है। आर्मी ने अपने सैनिकों के लिए ‘रेडिनेस फॉर वॉर’ का अलर्ट जारी कर दिया था।

हमास बोला- ये अल-अक्सा मस्जिद को अपवित्र करने का बदला
हमास के सैन्य कमांडर मोहम्मद दीफ ने कहा- चल रहे ऑपरेशन को अल-अक्सा फ्लड नाम दिया गया है। ये येरूशलम में अल-अक्सा मस्जिद को इजराइल की तरफ से अपवित्र करने का बदला है। दरअसल, इजराइली पुलिस ने अप्रैल 2023 में अल-अक्सा मस्जिद में ग्रेनेड फेंके थे।

सोशल मीडिया पर हमले की तस्वीरें वायरल

हमले से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। अश्कलोन शहर में हुए हमले के एक वीडियो में इमारत और सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को जलते देखा जा सकता है। हमले में 5 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 70 साल की बुजुर्ग महिला है।

Leave a Response