About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
Oplus_131072
CrimeLatest Hindi NewsNews

सरकारी पीएस संजीव लाल की पत्नी ED कार्यालय पहुंचीं

Share the post
Oplus_131072

रांची। ग्रामीण विकास मंत्री के सरकारी पीएस संजीव लाल की पत्नी ED कार्यालय पहुंच गईं। ED के समन के बाद लाल की पत्नी गुरुवार को ED कार्यालय पहुंची हैं।अब ED उनसे पैसे व अन्य संपत्ति की सोर्स के बारे पूछताछ करेगा। बता दें कि सोमवार को Ed ने संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम के घर से करोड़ों रुपए बरामद किए थे। जहांगीर आलम मूल रूप से चतरा के रहने वाले हैं और रांची के शाहाबाद स्थित एक फ्लैट में किराए पर रह रहे थे। संजीव लाल और जहांगीर आलम को ED ने गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को दोनों को PMLA कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासतमें जेल भेज दिया गया था। ED की 6 दिनों का रिमांड बुधवार से शुरू हो गया है। वहीं, बुधवार को मंत्री आलमगीर आलम के गिरफ्तार पीएस संजीव लाल को ईडी अपने साथ लेकर प्रोजेक्ट भवन पहुंची थी। ED ने संजीव लाल के कमरे व कागजात को खंगाला। लाल के ऑफिस के ड्रॉवर से लाखों रूपए बरामद किए गए थे। संजीव लाल को सस्पेंड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब ED यह जानना चाहेगी की आखिर इतना पैसा आया कहां से और इस पैसा का कनेक्शन किससे किससे है। बता दें कि सोमवार को ED ने पीएस लाल के नौकर के घर से 30 करोड़ व ठेकेदार मुन्ना के यहां 3 करोड़ से ज्यादा कैश मिले थे। इसके अलावा भी कई ठेकेदार के यहां से पैसे मिले थे।बुधवार को मंत्री आलमगीर आलम के गिरफ्तार पीएस संजीव लाल को ईडी अपने साथ लेकर प्रोजेक्ट भवन पहुंची थी। ED ने संजीव लाल के कमरे व कागजात को खंगाला। लाल के ऑफिस के ड्रॉवर से लाखों रूपए बरामद किए गए थे।

Leave a Response