About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, October 18, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
News

रांची एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए यात्रा करने वाले अमन जैन के बैग से गांजा बरामद | पुलिस ने हिरासत में लिया

Share the post

हरियाणा के रहने वाले 32 वर्षीय अमन पेशे से इंजीनियर

रांची। रांची एयरपोर्ट से चौकाने वाली खबर आ रही है। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची से हैदराबाद जा रहे यात्री अमन जैन के बैग से गांजा की बरामद की गई है। पुलिस ने 32 वर्षीय अमन जैन नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। रांची एयरपोर्ट थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह ने बताया कि अमन जैन हरियाणा का रहने वाला है, वह पेशे से इंजीनियर है। शनिवार को रात्रि 8 बजे इंडिगो विमान से रांची से हैदराबाद के लिए यात्रा करने वाले यात्री अमन जैन के चेकिंग बैग से एक्स-रे जांच के क्रम में करीब 30 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। इसके बाद सीआईएसएफ ने एयरपोर्ट थाना को इसकी जानकारी दी। अमन जैन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है व रविवार को उसे जेल भेज दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार अमन जैन गांजा का एडिक्ट है, वो उसे अपने इस्तेमाल के लिए बैग में रखकर हैदराबाद ले जा रहा था। लेकिन पुलिस ने इसे पकड़ लिया।

Leave a Response