

रांची। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जियो मार्ट के ब्रांड एंबेसडर बन गए। त्योहार के सीजन को देखते हुए रिलायंस ने अपने कैंपेन का भी नाम बदल दिया है, अब कैंपेन का नाम जियो उत्सव, सेलिंब्रेशन ऑफ इंडिया हो गया है। इसक सेल की शुरुआत आठ अक्टूबर से होगी। धोनी ने ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने पर खुशी जाहिर की है। धोनी ने कहा कि भारत त्योहारों का देश है, उन्होने कहा कि रिलायंस जियो मार्ट का कैंपेन देश और देशवासियों के उत्सव को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस सीजन सेल में लोगों की खरीदारी का हिस्सा बनने को लेकर मैं काफी खुश हूं। जियो मार्ट ने ब्रांड एंबेसडर के रूप में धोनी को सही पसंद बताया है। जियो मार्ट प्रबंधन का कहना है कि धोनी ने देशवासियों को कई जश्न मनाने का मौका दिया है। ग्राहकों को एक और अवसर जश्न मनाने का मिल रहा है।
add a comment