About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 17, 2026
CricketNews

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और लीजेंड्री स्पिनर बिशन सिंह बेदी का निधन

Share the post

रांची। ICC वर्ल्ड कप 2023 के बीच भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए बुरी खबर है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और लीजेंड्री स्पिनर बिशन सिंह बेदी का सोमवार को निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। इस महान स्पिनर ने 1967 और 1979 के बीच भारत के लिए 67 टेस्ट खेले और 266 विकेट लिए।उन्होंने 10 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में सात विकेट भी लिए। भारत की पहली वनडे जीत में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। 1975 के वर्ल्ड कप में ईस्ट अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 12 ओवर में 8 मेडिन फेंके और 6 रन देकर एक विकेट लिया। बेदी का जन्म 25 सितंबर, 1946 को अमृतसर में हुआ। अमृतसर में पैदा हुए बेदी ने दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेला। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 370 मैचों में 1560 विकेट लिए। बाएं हाथ के इस स्पिनर का ऐक्शन कमाल का था। उन्होंने 1966 में भारत के लिए डेब्यू किया और 1979 तक क्रिकेट खेला।

भारतीय क्रिकेट टीम के मैनेजर भी रहें

बेदी 1990 में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड दौरे के दौरान कुछ समय के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के मैनेजर थे। वह राष्ट्रीय चयनकर्ता होने के साथ मनिंदर सिंह और मुरली कार्तिक जैसे कई प्रतिभाशाली स्पिनरों के गुरु भी थे। बिशन सिंह बेदी ने 31 दिसंबर 1966 को कोलकाता के ऐतिहासिक स्टेडियम ईडन गार्डंस में टेस्ट करियर का आगाज किया था, जबकि अगस्त-सितंबर 1979 में द ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट खेला था। दूसरी ओर, पहला वनडे इंग्लैंड के खिलाफ 13 जुलाई 1974 को को लॉर्ड्स खेला था, जबकि आखिरी वनडे 16 जून को 1979 को श्रीलंका के खिलाफ मैनचेस्टर में खेला था।

Leave a Response