About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 17, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
News

Eid-e-Milad-Un-Nabi Mubarak: जुलूस ए मोहम्मदी को लेकर पुलिस अलर्ट | राज्यपाल व सीएम ने दी बधाई

Share the post

जुलूस का निकलना शुरू

रांची। राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड में ईद मिलाद उन नबी के जुलूस को लेकर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। राज्य के सभी संवेदनशील जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं। कांटाटोली कुरैशी मोहल्ला जमीअतुल कुरैशी पंचायत की ओर से अपने ऐतिहासिक परंपरा का निर्वहन करते हुए मदरसा फैजुल अनवर के बच्चों ने जुलूस ए मोहम्मदी का जुलूस निकाला। जो कांटाटोली चौक से पहले होते हुए वापस पेट्रोल पंप व कुरेशी मोहल्ला मदरसा फैजुल अनवर के पास आकर खत्म किया। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने हाथों में झंडे लिए सरकार की आमद मरहबा का नारा लगाते रहे। डोरंडा ग्वालाटोली में भी जुलूस का निकलना शुरू हो गया। वहीं, जुलूस के शहर में निकलने को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। जगह-जगह स्वागत शिविर लगाया गया है। झारखंड के राज्यपाल, सीएम सहित देश के कई गणमान्य लोगों ने ईद मिलाद उन नबी की शुभकामनाएं दी।

2000 से ज्यादा फोर्स तैनात

राजधानी में ईद मिलाद उन नबी का जुलुस विभिन्न रूटों से निकलेगा इसके लिए ट्रैफिक में भी व्यापक बदलाव किए गए हैं। सुरक्षा को लेकर दो हजार जवान तैनात किए गए हैं।

कंट्रोल रूम से निगरानी

पूरे शहर पर नजर रखने के लिए 70 जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी निगरानी करने के लिए 50 से अधिक जवानों को तैनात किया गया है। बुधवार को रांची डीसी, एसएसपी, ट्रैफिक एसपी, सिटी एसपी, रांची एसडीओ सहित कई अधिकारियों ने कंपोजिट कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी मॉनिटरिंग सिस्टम का जायजा भी लिया। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी की निगरानी कर रहे जवानों को अलर्ट रहने का आदेश भी दिया। पुलिस की तरफ से यह आदेश जारी किया गया है कि अगर शांति और सौहार्द बिगाड़ने का कोई भी प्रयास करता है तो उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाए। सभी थानेदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहने का आदेश जारी किया गया है।

Leave a Response