+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Tuesday, March 24, 2026
News

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए

Share the post

रांची। दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तर भारत के कई राज्यों में शनिवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रात करीब 9 बजकर 31 मिनट के आसपास ये झटके  महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 6.6 थी। दिल्ली-एनसीआर के अलावा, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश में जमीन के भीतर करीब 181 किलोमीटर नीचे था। जम्मू-कश्मीर में भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.8 मापी गई। पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप से अबतक कहीं भी जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

Leave a Response