About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 17, 2026
LifeNews

अमेरिका में भूकंप का जोरदार झटका, रिक्टर स्केल पर 7.4 रही तीव्रता

Share the post

सुनामी का अलर्ट जारी

रांची। अमरीका के अलास्का में रविवार को भूकंप का जोरदार झटका महसूस किया गया, जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। अमरीकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार मौसम रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ये झटके इतने तेज थे कि इनके बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। झटकों के कारण भयानक तबाही की आशंका जताई गई है, पर अभी भूकंप से होने वाले नुकसान के बारे में सही जानकारी सामने नहीं आई है।यूएसजीएस के अनुसार भूकंप के झटके के बाद तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है, जिसके बाद से दहशत का माहौल है। यूएसजीएस ने कहा कि भूकंप 9.3 किमी (5.78 मील) की गहराई में स्थित था। अलास्का भूकंप केंद्र ने कहा कि अलास्का प्रायद्वीप, अलेउतियन द्वीप और कुक इनलेट इलाकों में तेज झटके महसूस किए गए। बता दें कि दो सप्ताह पहले अलास्का के एंकरेज में हल्का भूकंप आया था। यूएसजीएस के अनुसार, भूकंप का केंद्र शहर से लगभग 12 मील दक्षिण में रहा। यूएसजीएस द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों से पता चला है कि भूकंप 17.5 मील की गहराई पर आया था। अलास्का पैसिफ़िक रिंग ऑफ फायर में आता है जिसे सीस्मिक ऐक्टिविटी में काफी सक्रिय माना जाता है। ऐसे में यहां भूकंप का खतरा बना रहता है। इससे पहले 1964 में अलास्का में 9.2 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसे उत्तरी अमेरिका में आया अब तक का सबसे शक्तिशाली भूकंप माना जाता है। तब भूकंप और सुनामी के कारण 250 से अधिक लोग मारे गए थे। भीषण भूकंप को देखते हुए लोगों से तट से दूर सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा गया है।

Leave a Response