About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Monday, November 2, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
HealthLifeNews

नशे की हालत में बीजेपी नेता ने अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत की नींद सुला दी

Share the post

नेशनल लेटेस्ट न्यूज

रांची। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भारतीय जनता पार्टी के राजेंद्र पांडे ने नशे में अपनी पत्नी को गोल मारकर मौत की नींद सुला दी। किसी बात को लेकर पत्नी के साथ हुए विवाद में नशे में धुत भाजपा नेता ने 12 बोर की बंदूक से अपनी पत्नी को गोली मारी। गोली मारने के बाद आरोपी फरार हो गया। यह घटना रातीबड़ पुलिस स्टेशन क्षेत्र के साई कॉलोनी में मंगलवार देर रात हुआ। रात करीब 1 बजे घर में नशे में रहने के कारण पत्नी के साथ विवाद हुआ। पहले पत्नी के साथ मारपीट किया उसके बाद बंदूक से गोली मार दी। गोली पांडे की पत्नी की कमर के पास लगी। जिस वक्त यह घटना घटी घर पर बेटी व दमाद मौजूद थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर से फरार हो गया। पुलिस राजेंद्र पांडे को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। राजेंद्र पांडे बीजेपी का मंडल उपाध्यक्ष रह चुका है।

News Box Bharat latest news

Leave a Response