About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 30, 2026
News

नगड़ी : विसर्जन जुलूस के दौरान धार्मिक स्थल के पास गाना बजाने को लेकर हुआ विवाद ! अगले आदेश तक धारा-144 लागू

Share the post

नगड़ी पुलिस छावनी में हुआ तब्दील

रांची ! शुक्रवार की रात 8 बजे रांची के नगड़ी थाना में सरस्वती पूजा के विसर्जन दौरान दो गुटों में जमकर बवाल हो गया. इस दौरान दोनों पक्षों के तरफ से जमकर पत्थरबाजी की गई. सूचना मिलने के बाद तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस ने स्थिति को काबू में पाया. रांची के डीसी, एसएसपी, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, एसडीम सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया. विसर्जन जुलूस से वापस लौटने के दौरान धार्मिक स्थल के पास गाना बजाने को यह विवाद हुआ और दोनों पक्षों में तनाव उत्पन्न हो गया. देखते ही देखते पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी की गई. स्थिति को देखते हुए रांची डीसी एसएसपी ने भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती रात में ही कर दी. पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया. स्थिति को पूरी तरह से कंट्रोल करने को लेकर भारी संख्या में पुलिस के अलावा मजिस्ट्रेट को भी तैनात किया गया. फिलहाल पूरे नगड़ी इलाके में शुक्रवार रात 10 बजे से अगले आदेश तक धारा 144 लागू कर दी गई है. आसपास के सभी थाना प्रभारी को भी घटना के बाद अलर्ट किया गया है. इस मौके पर रांची एसएसपी का कहना है कि घटना को लेकर एफआईआर दर्ज करने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Response