About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Wednesday, November 11, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
News

Chandrayaan-3 Mission: हजरत रिसालदार बाबा दरगाह में चादरपोशी की गई | सफल लैंडिंग को लेकर की गई दुआ

Share the post

रांची। इसरो (ISRO)अपने सबसे महत्वपूर्ण मिशन मून (Mission Moon) के लिए चंद्रयान-3 को चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग (Soft Landing) कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है। चंद्रयान-3  के लिए पूरा देश उत्साह से लबरेज है। 140 करोड़ भारतीयों समेत पूरी दुनिया की निगाहें मून मिशन पर टिकी हैं। आज (बुधवार) शाम भारतीय समयानुसार शाम 6.4 मिनट पर लैंडर विक्रम चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। साथ ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा। इसको लेकर पूरे देशभर में जश्न का माहौल बना हुआ है। चांद की सतह पर आज चंद्रयान की लैंडिंग होनी है, जिसे लेकर पूरी दुनिया की नजरें भारत पर टिकी है। चंद्रयान की सेफ लैंडिंग हो सके इसे लेकर देश भर में प्रार्थनाओं और दुआओं का दौर जारी है। इसी क्रम में रांची के ऐतिहासिक हजरत रिसालदार बाबा दरगाह में चादरपोशी की गई और अल्लाह से चंद्रयान की सेफ लैंडिंग के लिए दुआएं मांगी गई। मौके पर पहुंचे लोगों का कहना है कि हमारे वैज्ञानिकों ने हमारे देश का नाम ऊंचा किया है और हमारे देश को चंद्रयान की सेफ लैंडिंग में सफलता मिले इसे लेकर चादरपोशी की गई और दुआएं मांगी गई है।

मिशन पर 600 करोड़ रुपए से अधिक खर्च

इस मिशन पर 600 करोड़ रुपए से अधिक खर्च हो गए हैं। इसरो अपने केंद्र से 5:20 बजे इस घटनाक्रम का सीधा प्रसारण करेगा। इस कार्यक्रम को इसरो की आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा। चंद्रयान-3 का लाइव प्रसारण इसरो की वेबसाइट, यूट्यूबब चैनल और फेसबुक पेज के साथ दुरदर्शन के नेशनल चैनल पर देख पाएंगे। वहीं, देशभर में सफल लैंडिंग को लेकर दुआ की जा रही है।

आईआईटी, आईआईएम, केंद्रीय व अन्य विश्वविद्यालयों के छात्र देखेंगे

देशभर के सभी उच्च शिक्षण संस्थान चंद्रयान 3 की लैंडिंग की लाइव स्ट्रीमिंग आयोजित करेंगे। देशभर के सभी आईआईटी और आईआईएम जैसे इंस्टिट्यूशन के छात्र भी चंद्रयान की लाइव लैंडिंग देख सकेंगे। इसके अलावा सभी केंद्रीय व अन्य विश्वविद्यालयों में भी छात्रों को चंद्रयान की लाइव लैंडिंग दिखाने की व्यवस्था की गई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कहना है कि दुनिया की निगाहें इसपर टिकी हुई हैं। भारत के चंद्रमा मिशन की अंतिम सीमा के विस्मय और उत्साह को जीना और अनुभव करना एक गौरवपूर्ण क्षण है। चंद्रयान-3 की उल्लेखनीय यात्रा पहले ही गौरव का स्थान अर्जित कर चुकी है।

6.4 मिनट पर सॉफ्ट लैंडिंग करने के लिए पूरी तरह तैयार

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अनुसार, चंद्रयान-3 बुधवार 23 अगस्त को चंद्रमा पर उतर रहा है। वैज्ञानिकों के मुताबिक लगभग शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने के लिए पूरी तरह तैयार है। ऐसे में देश भर के उच्च शिक्षा संस्थानों से अनुरोध किया गया है कि वे शाम 5 बजकर 30 मिनट से 6 बजकर 30 बजे तक अपने संस्थानों में लाइव प्रसारण की विशेष सभाएं आयोजित करें ताकि देश भर के छात्र महत्वपूर्ण अवसर का गवाह बन सकें। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने चंद्रयान की लाइव लैंडिंग दिखाने के लिए आईआईटी और आईआईएम समेत देशभर के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों से विशेष सभाएं आयोजित करने को कहा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के सचिव ने इस संबंध में शिक्षा संस्थानों से कहा है कि भारत के चंद्रयान-3 की लैंडिंग एक यादगार अवसर है जो न केवल जिज्ञासा को बढ़ावा देगा बल्कि हमारे युवाओं के मन में नवाचार की भावना भी जगाएगा। शिक्षा मंत्रालय ने कहा है कि यह पल सभी भारतीयों एवं छात्रों में गर्व और एकता की गहरी भावना पैदा करेगा क्योंकि हम सामूहिक रूप से भारतीय कौशल का जश्न मनाएंगे। इस संबंध में शिक्षा मंत्रालय व यूजीसी ने देशभर के उच्च शिक्षण संस्थानों को एक पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि चंद्रयान 3 की लाइव लैंडिंग का प्रसारण वैज्ञानिक जांच और नवाचार के माहौल को बढ़ावा देने में योगदान देगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ही तरह विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने भी सभी विश्वविद्यालयों के लिए ऐसे ही निर्देश जारी किए हैं।

Leave a Response