About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Monday, November 9, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
NewsPolitics

Lok Sabha Election 2024 : बीजेपी की गीता कोड़ा ने किया नामांकन | कल जोबा मांझी व कालीचरण करेंगे नमांकन

Share the post

कांग्रेस-झामुमो भ्रष्टाचार के सहोदर भाई हैं : बाबूलाल मरांडी

रांची। सिंहभूम संसदीय सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं, मंगलवार को सिंहभूम लोकसभा सीट से झामुमो की जोबा मांझी व खूंटी से कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा नामांकन करेंगे। गीता कोड़ा के नामांकन भरने को दौरान झारखंड भाजपा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी शामिल रहे। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस बार एनडीए गठबंधन को 14 सीट जीतना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 400 सीट लेकर तीसरी बार देश की बागडोर संभाले, यही निवेदन करने आया हूं। वे चाईबासा में लोगों को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले 10 वर्षों में देश और झारखंड के लिए काफी काम किया है। पार्टी ने सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास का नारा दिया है। इस दौरान सभी वर्गों के लिए काम किया। पिछली किसी भी सरकार ने अपने कार्यकाल में इतना काम नहीं किया। भाजपा जो कहती है, वह करती है। मरांडी ने कहा कि कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा भ्रष्टाचार के सहोदर भाई हैं। उन्होंने कहा कि पहले गांव में बिजली नहीं थी। लोग लालटेन और ढिबरी के सहारे जीते थे। पिछली सरकार ने गांव में बिजली पहुंचाने की कभी चिंता नहीं की। केंद्र में भाजपा सरकार बनते हैं गांव-गांव में बिजली पहुंच गई।

Leave a Response