About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, November 8, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
News

चुनाव प्रचार कर रहे थे BJP नेता | बीच बाजार में नक्सलियों ने कुल्हाड़ी से काट डाला

Share the post

4 नवंबर को नारायणपुर में यह घटना घटी

रांची। छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पारा चढ़ा हुआ है, अपने-अपने पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने के लिए राजनीतिक पार्टियां पूरा जोर लगा दी है। लेकिन नक्सली भी इस चुनाव दस्तक दे दिए हैं। 4 नवंबर को नारायणपुर में चुनाव से ठीक पहले नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। चुनाव के दो दिन पहले नक्सलियों ने एक भाजपा नेता को भरी भीड़ में मौत के घाट उतार दिया। नक्सलियों की इस खूनी वारदात का LIVE वीडियो भी सामने आया। घटना छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित नारायणपुर की है, जहां भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या बीच बाजार में कर दी गई थी। बता दें कि इसके पहले भी तीन बीजेपी नेताओं की हत्या हो चुकी है।

नक्सलियों के हमले के बाद मचा भगदड़

भाजपा नेता की हत्या के ठीक पहले का एक VIDEO सामने आया है। वीडियो में रतन दुबे सप्ताहिक बाजार में माइक के जरिये लोगों के बीच चुनाव प्रचार कर रहे है, तभी उनके सर पर पीछे से वार किया जाता है, जिसके बाद भगदड़ मच जाता है। हालांकि चश्मदीदों का कहना है कि पहली बार कुल्हाड़ी लगने के बाद रतन दुबे खुद से उठकर भागने लगे, लेकिन उनका कुछ दूर तक नक्सलियों ने पीछा किया और फिर पीछे से कुल्हाड़ी उनके सर पर मारी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। वो भाजपा प्रत्याशी केदार कश्यप के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक मृतक रतन दुबे चुनाव समन्वयक और भाजपा की नारायणपुर जिला इकाई के उप प्रमुख थे। वहीं वो जिला पंचायत के सदस्य थे। कोसलनार गांव में एक अभियान के दौरान शाम करीब साढ़े पांच बजे धारदार हथियारों से बीजेपी नेता के ऊपर हमला किया गया। रतन दुबे इस साल मारे जाने वाले छठे भाजपा नेता हैं।

Leave a Response