About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 24, 2026
Latest Hindi NewsNewsPolitics

बेबी देवी राजभवन पहुंची। अब से थोड़े देर के बाद मंत्री पद की शपथ लेंगी

Share the post

झारखंड लेटेस्ट न्यूज

रांची। हेमंत सोरेन सरकार में सोमवार को बेबी देवी कैबिनेट के 11वें मंत्री के रूप में शपथ लेंगी। मंत्री जगरनाथ महतो के निधन से राज्य कैबिनेट में रिक्त हुए जगह को वो भरेंगी। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन उन्हें मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। बेबी देवी स्वर्गीय जगरनाथ महतो की पत्नी हैं। मंत्री पद का शपथ लेने को लेकर बेबी देवी राजभवन पहुंच गई हैं। 12.45 बजे राज्यपाल उन्हें मंत्री पद का शपथ दिलाएंगे। राजभवन के अंदर सिर्फ पासधारियों को ही प्रवेश करने दिया जा रहा है। jmm के समर्थक राजभवन के बाहर खुशी मना रहे हैं। स्वर्गीय जगरनाथ महतो अमर रहे के नारे और बेबी देवी जिंदाबाद के नारे लग रहे। 112 लोगों को ही बेबी देवी के मंत्री शपथ समारोह में आमंत्रित किया गया है। 2019 के बाद दूसरी बार बिना सदन की सदस्यता के ही मंत्री बनाया जा रहा है। उनसे पहले हफीजूल हसन को मंत्री बनाया गया था। जगरनाथ महतो के निधन के बाद से ही यह कयास लगाया जा रहा था कि उनकी पत्नी या फिर उनके बेटे को उत्तराधिकारी बनाया जाएगा। बेबी देवी कुर्मी जाति से पहली महिला हैं, जो मंत्री बनेंगी। मंत्री बनने से पहले उन्होंने कहा है कि वो अपने पति के अधूरे सपनों को पूरा करेंगी। क्षेत्र के लोगों का विकास करेंगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और शिबू सोरेन के मार्गदर्शन में क्षेत्र की जनता की भलाई के लिए काम करेंगी। बता दें कि 6 अप्रैल को मंत्री जगरनाथ महतो का चेन्नई के अस्पताल में निधन हुआ था। वो काफी दिनों से बीमार थे। कोरोना के बाद उनके लंग्स का ट्रांसप्लांट भी हुआ था। उनके निधन के तीन महीने बाद बेबी देवी को मंत्री बनाने की घोषणा हुई।

News Box Bharat latest news

Leave a Response