About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 6, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
CricketNews

एशिया कप का फाइनल आज: भारत के पास 5 साल का खिताबी सूख खत्म करने का मौका | श्रीलंका अपने खिताब का बचाव करना चाहेगी

Share the post

रांची। एशिया कप-2023 का फाइनल मैच रविवार को दिन के 3 बजे से भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। इसकी शुरुआत कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारतीय समयनुसार टॉस दोपहर 2:30 बजे होगा। यहां भारत के पास 5 साल का खिताबी सूख खत्म करने का मौका होगा, जबकि डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका अपने खिताब का बचाव करना चाहेगी। दोनों टीमें एशिया कप के वनडे फॉर्मेट के फाइनल में 8वीं बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले खेले गए 7 फाइनल में से 4 भारत ने जीते, जबकि 3 में श्रीलंका को सफलता मिली। ओवरऑल भारत और श्रीलंका के बीच 166 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं। भारत ने 97 और श्रीलंका ने 57 मैचों में जीत हासिल की है। 11 मैच नो रिजल्ट और एक मैच टाई रहा है। टीम इंडिया के ऑलराउंडर अक्षर पटेल चोटिल हो गए हैं। उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर को फाइनल के लिए कोलंबो में बुलाया गया है। हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इसके लिए अब तक कोई बयान नहीं जारी किया है। एशिया कप 2023 में भारत के लिए ओपनर शुभमन गिल टॉप स्कोरर रहे हैं। वहीं, कुलदीप यादव टॉप विकेट टेकर हैं। गिल 275 रन बना चुके हैं, वहीं, कुलदीप यादव ने अबतक 9 विकेट हासिल किए हैं।

बारिश की 90 फीसदी आशंका
कोलंबो में मंगलवार को बारिश की 90 फीसदी आशंका है। तापमान 31 से 25 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है।

पिच रिपोर्ट
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच आमतौर पर स्पिनरों के लिए मददगार रही है, साथ ही यहां बल्लेबाजों को भी अच्छी मदद मिलती है। दूसरी ओर, तेज गेंदबाजों को इस मैदान पर मुश्किल होती है।

पॉसिबल प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका: दसुन शनाका (कप्तान),​​​​​ पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, दुशन हेमंथा, दुनिथ वेल्लालागे, मथीश पथिराना और प्रमोद मदुशन।

Leave a Response