About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
CricketNews

Asia Cup Final: सिराज ने एक ओवर में लिए 4 विकेट । श्रीलंका 18/6

Share the post

रांची। एशिया कप-2023 के फाइनल में श्रीलंका टीम की हालत खराब हो गई है। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मो. सिराज ने अपने 3 ओवर के स्पेल में 5 विकेट लेकर श्रीलंका के बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी है। समाचार लिखे जाने तक श्रीलंका ने 8 ओवर में 6 विकेट खोकर सिर्फ 18 रन बनाए हैं। सिराज ने 3 ओवर के अपने स्पेल में 8 रन देकर 5 विकेट हासिल किए हैं। सिराज ने चौथे ओवर में 4 विकेट लिए। श्रीलंका बारिश के कारण मैच रविवार को दिन के 3.40 बजे से भारत और श्रीलंका के बीच शुरू हुआ। मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। यहां भारत के पास 5 साल का खिताबी सूख खत्म करने का मौका होगा, जबकि डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका अपने खिताब का बचाव करना चाहेगी। दोनों टीमें एशिया कप के वनडे फॉर्मेट के फाइनल में 8वीं बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले खेले गए 7 फाइनल में से 4 भारत ने जीते, जबकि 3 में श्रीलंका को सफलता मिली। ओवरऑल भारत और श्रीलंका के बीच 166 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं। भारत ने 97 और श्रीलंका ने 57 मैचों में जीत हासिल की है। 11 मैच नो रिजल्ट और एक मैच टाई रहा है। टीम इंडिया के ऑलराउंडर अक्षर पटेल चोटिल हो गए हैं। उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर को फाइनल के लिए कोलंबो में बुलाया गया है। हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इसके लिए अब तक कोई बयान नहीं जारी किया है। एशिया कप 2023 में भारत के लिए ओपनर शुभमन गिल टॉप स्कोरर रहे हैं। वहीं, कुलदीप यादव टॉप विकेट टेकर हैं। गिल 275 रन बना चुके हैं, वहीं, कुलदीप यादव ने अबतक 9 विकेट हासिल किए हैं।

बारिश की 90 फीसदी असार

काकोलंबो में मंगलवार को बारिश की 90 फीसदी आशंका है। तापमान 31 से 25 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है।

पिच रिपोर्ट

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच आमतौर पर स्पिनरों के लिए मददगार रही है, साथ ही यहां बल्लेबाजों को भी अच्छी मदद मिलती है। दूसरी ओर, तेज गेंदबाजों को इस मैदान पर मुश्किल होती है।

Leave a Response