About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 13, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
Latest Hindi NewsNewsSocial

रांची के आकाश में गूंजेगी वायुसेना की शानदार उड़ान | 19-20 अप्रैल को ‘सूर्य किरण’ एयर शो

Share the post

रांची। झारखंड की राजधानी रांची का आसमान 19 और 20 अप्रैल 2025 को भारतीय वायुसेना के “सूर्य किरण एरोबैटिक्स टीम” के शानदार करतबों से गूंज उठेगा। नामकुम के खोजाटोली स्थित आर्मी ग्राउंड में सुबह 9:30 से 10:15 बजे तक आयोजित इस एयर शो में हॉक जेट विमानों की रोमांचक उड़ानों के जरिए वायुसेना का शौर्य, पराक्रम और देशभक्ति का जज्बा दिखेगा। गुरुवार को टीम के 9 विमान रांची एयरपोर्ट पहुंचे और अभ्यास उड़ानों के साथ एरिया की मैपिंग पूरी की। इन अभ्यासों की झलक ने शहरवासियों में जोश भर दिया है। यह आयोजन न केवल रांचीवासियों के लिए एक यादगार अनुभव होगा, बल्कि देश की सैन्य ताकत को प्रदर्शित करने का एक अद्भुत मंच भी साबित होगा।

सुरक्षा के लिए एयरस्पेस बंद, उड़ानों का समय बदला

एयर शो की सुरक्षा को देखते हुए 19-20 अप्रैल की सुबह 9:45 से 10:45 बजे तक रांची एयरपोर्ट का एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद रहेगा। इससे हैदराबाद और मुंबई से आने वाली इंडिगो फ्लाइट्स तथा दिल्ली के लिए इंडिगो और एयर इंडिया की उड़ानों के समय में बदलाव हुआ है। हालांकि, एयरपोर्ट प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि सभी उड़ानें निर्धारित दिन पर संचालित होंगी, केवल समय में फेरबदल किया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फ्लाइट्स की टाइमिंग पहले से चेक कर लें।

200 मीटर का ‘नो-फ्लाई ज़ोन’, ड्रोन पर प्रतिबंध

आयोजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आर्मी ग्राउंड के 200 मीटर के दायरे को 20 अप्रैल तक नो-फ्लाई जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में ड्रोन, पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर बैलून जैसी किसी भी गतिविधि पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

वायुसेना प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रहेंगे मौजूद

इस ऐतिहासिक आयोजन में वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह की उपस्थिति इसे और भी विशेष बनाएगी। वहीं, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने स्कूल-कॉलेजों के प्राचार्यों से अपील की है कि वे छात्रों को इस एयर शो को देखने के लिए प्रेरित करें, ताकि युवा पीढ़ी वायुसेना के साहस, समर्पण और तकनीकी कौशल को नजदीक से समझ सके।

Leave a Response