About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 24, 2026
EntertainmentSocial

सावन के महीने में एक अनोखी शादी । 27 वर्षीय युवती ने भगवान शिव को बनाया अपना जीवनसाथी

Share the post

रांची। झांसी में रहने वाली 27 साल की गोल्डी रायकवार सावन माह में भगवान शिव से विवाह रचाकर सुर्खियों में आ गई। इस ब्याह समारोह के दौरान बाकायदा भगवान शिव के शिवलिंग को रथ पर सवार कर बारात निकाली गई। वरमाला भी पहनाई गई, समारोह में आए लोगों को भोज भी कराया गया। य़ह मामला उत्तर प्रदेश के झांसी जिले की अन्नपूर्णा कॉलोनी का है। यहां रहने वाले बलराम रायकवार बबीना में उप डाकपाल है। उनके 27 वर्षीय बेटी का नाम गोल्डी रायकवार है।

पढ़ाई ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से की

गोल्डी ने अपनी पढ़ाई मध्य प्रदेश के इंदौर में ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से की है। यहां पढ़ाई के दौरान आध्यात्मिक ज्ञान भी दिया जाता है। इंदौर से पढ़ाई के बाद गोल्डी वापस झांसी में अपने घर आ गई। इसके बाद जिले के बड़ागांव स्थित ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में काम करने लगी। इसी बीच गोल्डी ने भगवान शिव का अपना पति बनाने का फैसला किया। गोल्डी ने अपनी संस्था के लोगों से इस बारे में चर्चा की। सभी की रजामंदी मिलने के बाद शादी के कार्यक्रम की तैयारी शुरू हुई। परिवार वालों ने बताया कि पास के मैरिज होम का शादी कार्यक्रम के लिए बुक किया गया था। रविवार को पूरे रीति-रिवाज के साथ गोल्डी ने भगवान शिव के साथ शादी की। उन्हें वरमाला पहनाई। इस दौरान लोगों ने भोलेनाथ के शिवलिंग रूप को सहरा बांधकर दुल्हा बनाया।

Leave a Response