About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, October 25, 2026
Ranchi Municipal Corporation
News

फुटबॉल | लॉन टेनिस | बास्केटबॉल खेलें कचहरी रोड स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में | खिलाड़ी से लेकर आम लोग भी खेल सकते हैं

Share the post

बच्चों के खेलने के लिए प्लेइंग जोन भी बनाया गया

सुरक्षा की दृष्टिकोण से जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए

रांची। खिलाड़ी से लेकर आम लोग भी रांची शहर के हृदय में बसा कचहरी रोड स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में फुटबॉल, लॉन टेनिस, बास्केटबॉल व अन्य खेल का प्रैक्टिस कर सकते हैं। मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम का जीर्णोद्धार कार्य पूरा हो चुका है। 15 नवंबर को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के द्वारा ऑनलाइन माध्यम से जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम का उद्धघाटन कर दिया गया। स्टेडियम को अब आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। बता दे कि रांची नगर निगम द्वारा जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम के पुनर्विकास लगभग 4.53 करोड़ रुपए की लागत से किया गया, जिसका प्रवेश वर्तमान में नि:शुल्क रहेगा।

जयपाल सिंह मुंडा की आदमकद प्रतिमा भी लगाई गई

जयपाल सिंह स्टेडियम के प्रवेश द्वार के समक्ष साल 1928 में ओलिंपिक में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वाले हॉकी टीम के कप्तान मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा जी की आदमकद प्रतिमा लगी है। साथ ही मैदान की दीवारों पर खेल से जुड़ी अनेक चित्रकारी की गयी है। बता दे जयपाल सिंह स्टेडियम में ज्यादातर ओपन स्पेस है, जिसमे विभिन्न प्रकार के वृक्ष लगाए गए है।

वॉकिंग के लिए स्टेडियम के चारों तरफ पाथ-वे बनाया गया

आम लोगो के वॉकिंग के लिए स्टेडियम के चारों तरफ पाथ-वे बनाया गया है, ताकि लोग मॉर्निंग वॉक कर सकें। साथ ही बच्चों के खेलने के लिए प्लेइंग जोन का भी निर्माण कराया गया है, जहां झूले लगाए गए हैं और युवाओं के लिए ओपन जिम का निर्माण भी किया गया है। मैदान में लॉन टेनिस तथा बास्केटबॉल कोर्ट भी बनाया गया है।

रात में भी खेल सकेंगे

यहां आकर्षक तथा फ्लड लाइट्स भी लगाई गई हैं, ताकि लोग रात में भी खेल सकें। इसके अलावा स्टेडियम में मिनी फुटबॉल मैदान बनाया गया है और मैदान में 200 की क्षमता वाला गैलरी का भी निर्माण किया गया है, जिसमें लोग बैठकर मैच देख सकेंगे। इसके साथ ही स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए शौचालय का निर्माण तथा फाउंटेन का भी निर्माण किया गया है।

स्वच्छता का पालन जरूर करें

रांची नगर निगम सभी सम्मानित नागरिकों से अपील करता है कि यदि आप जयपाल सिंह स्टेडियम में अपना समय व्यतीत करने आते है, तो स्वच्छता का पालन करें, कूड़ा डस्टबिन में ही डाले एवं उक्त स्थल को रमणीक बनाए रखने में सहयोग करें। सुरक्षा की दृष्टिकोण से जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं और स्टेडियम के चारों तरफ पार्किंग की सुविधा भी दी गई है। जयपाल सिंह स्टेडियम रांची शहर के हृदय स्थल में स्थित है।

Leave a Response