About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 23, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
NewsWorld

टीम इंडिया ने झारखंड एशियन हॉकी का ताज रांची में जीता | डिफेंडिंग चैंपियन जापान को लीग में हराने के बाद फाइनल में भी हाराया

Share the post

झारखंड की संगीता कुमारी के शानदार गोल से टीम इंडिया ने खाता खोला

– सीएम हेमंत सोरेन गवाह बने फाइनल मैच का

– रिकॉर्ड भीड़ स्टेडियम के अंदर व बाहर हुई

रांची। टीम इंडिया ने डिफेंडिंग चैंपियन जापान को 4-0 से हराकर वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप 2023 का ताज झारखंड में जीता। पहले क्वार्टर से ही दोनों टीमों ने आक्रमक खेल खेला लेकिन गोल नहीं कर सके। दूसरे क्वार्टर के 17वें मिनट में झारखंड की संगीता कुमारी के शानदार फील्ड गोल से टीम इंडिया ने खाता खोला। मध्यांतर तक भारत की टीम 1-0 से आगे रही। चौथे क्वार्टर के 46वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर नेहा ने गोलकर भारत को 2-0 से आगे कर दिया। 52वें मिनट में जापान के पेनल्टी स्ट्रोक को टीम इंडिया की गोलकीपर बिछू देवी ने नाकाम कर दिया। 57वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर भारत की लालरेंसीअमि ने गोलकर टीम को 3-0 की बढ़त दिला दी। 60वें मिनट में वंदना ने फील्ड गोलकर टीम को 4-0 से आगे कर दिया, जो अंत तक बरकरार रहा। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस फाइनल मैच का गवाह बने। खेल शुरू होने से पहले सीएम ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर हौसला बढ़ाया। मौके पर खेलमंत्री हफीजुल हसन व अन्य शामिल थे।

फल्ड लाइट खराब होने के कारण देर से शुरू हुआ मैच

फाइनल मैच शुरू होने का वक्त रात 8.30 था, इसको लेकर सीएम ग्राउंड पहुंच गए थे। लेकिन तीसरे व चौथे मैच के खत्म होने के कुछ देर के बाद वेस्ट-नॉर्थ स्टैंड के पास लगे फल्ड लाइट खराब हो गई। पूरे टावर से रौशनी चली गई। जिसके चलते करीब 45 मिनट का खेल रूका रहा। इसको लेकर दर्शकों ने खूब हल्ला मचाया। लेकिन डीजे साउंड ने दर्शकों का मनोरंजन कर हल्ला को शांत कराया।

चीन ने कांस्य पदक जीता

खेले गए तीसरे व चौथे स्थान के मैच में चीन ने कोरिया को 2-1 से हराकर कांस्य पदक हासिल किया। मरांग गोमके एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दोनों ही टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। लेकिन हाफ टाइम तक चीन की टीम एक गोल से आगे रही। यह गोल खेल के तीसरे ही मिनट में यी चेन ने फील्ड गोलकर टीम को आगे कर दिया। रात 8.30 बजे फाइनल मैच मेजबान भारत व जापान के बीच खेला जाएगा। इस मैच के मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे। हाफ टाइम के बाद कोरिया के खिलाड़ियों ने भी तेज आक्रमण करना शुरू किया। 38वें मिनट में सुजीन ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोलकर स्कोर 1-1 कर दिया। 47वें मिनट में चीन की टियानटियान ने फील्ड गोलकर स्कोर 2-1 कर दिया। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो भी मैच देखें। वहीं, ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष कल्याण चौबे भी इस मैच का गवाह बनें व खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाएं।

4 बजे स्टेडियम हाऊसफुल

झारखंड वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप का क्रेज रांची शहर में सिर चढ़कर बोला। रविवार को खेले जाने वाले फाइनल मैच से पहले ही मोरहाबादी क्षेत्र में खेलप्रेमियों का हुजूम उमड़ पड़ा। हर एरिया में सिर्फ खेलप्रेमी ही नजर आएं। मैच देखने को लेकर दिन के 12 बजे से ही लाइन में लग गए। 2 बजे के बाद से खेलप्रेमी स्टेडियम के अंदर जाने लगे। 4 बजे तक पूरा स्टेडियम हाऊसफुल हो गया। लोग स्टेडियम के अंदर बैठकर मैच देखने को लेकर 5-6 घंटा पहले से ही लाइन में लग गए।

कैपेसिटी 7 हजार, बैठकर देखें 12 हजार लोग

स्टेडियम की कैपेसिटी 7 हजार है, लेकिन कम से कम 12 हजार लोग बैठकर मैच का आनंद उठाएं। इसमें फ्री में देखने वाले दर्शक व वीआईपी शामिल हैं। बैठने की जगह नहीं मिलने के बाद भी लोग खड़े होकर मैच देखें। आलम यह रहा कि 4 बजे ही स्टेडियम पूरी तरह से भर गया। बाहर कम से कम 10-12 हजार से ज्यादा दर्शक मैच देखने को लेकर आतुर रहें। लेकिन स्टेडियम हाऊसफुल हो जाने के कारण अब ये सभी खेलप्रेमी मोरहाबादी में लगे बड़े-बड़े एलईडी स्क्रीन में या फिर घर में आराम से बैठकर टीवी में मैच का लुत्फ उठाएं। इसके अलावा बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में भी एलईडी स्क्रीन में खेलप्रेमी मैच देखें। मोरहाबदी मैदान में भी खेलप्रेमियों का जमावड़ा लगा रहा मैच देखने को लेकर।

झारखंड सरकार, हॉकी इंडिया व हॉकी झारखंड ने सफल बनाया

कहा जा सकता है की भारत के किसी भी राज्य में हॉकी का क्रेज झारखंड के तरह नहीं होगा। क्योंकि झारखंड वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप का फाइनल मैच इसका गवाह बन गया। एचआईएल में भी इस तरह का भीड़ व जुनून कहीं नहीं रहा। झारखंड सरकार, हॉकी इंडिया व हॉकी झारखंड ने पूरी तरह से इस चैंपियनशिप को सफल बना दिया। इससे भारत ही नहीं विदेशों में भी झारखंड का खेल का स्तर यकीनन ऊंचा होगा।

भारत 2016 के बाद चैंपियन बनीं

राउंड रॉबिन लीग चरण के आधार पर खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में कुल छह टीमें भाग ले रही थीं। इनमें मेजबान भारत के अलावा चीन, जापान, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें शामिल थीं। लीग चरण के बाद अंकतालिका की टॉप-4 टीमों ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। भारत को साल 2016 के बाद से अपनी पहली खिताब की तलाश है। भारतीय टीम 2013 और 2018 में रजत पदक जीत चुकी है। लेकिन रांची में 2023 में खिताब अपने नाम कर लिया।

Leave a Response