About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, November 8, 2026
News

झारखंड वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप 2023 : भारत और जापान फाइनल में

Share the post

झारखंड की सलीमा ने फिर गोल दागा

रांची। झारखंड वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप में मेजबान भारत और जापान की टीम फाइनल में पहुंच गई। रविवार को जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में दोनों ही टीमें आमने सामने होंगी। खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में भारत ने कोरिया को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। भारत की ओर से पहला गोल झारखंड की salima tete ने किया। दूसरा गोल phalke ने मारा। इससे पहले खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में जापान ने चीन को 2-1 से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। सेमीफाइनल-1 में जापान के लिए काना उराता ने 34वें और मियू सुजुकी ने 44वें मिनट में दूसरा गोल किया। चीन की ओर से एकमात्र गोल तियांतियन लोउ ने 11वें मिनट में दागा। वहीं, पांचवें स्थान के लिए हुए मुकाबले में मलेशिया ने थाईलैंड को 1-0 से हरा दिया।

रविवार को खेला जाएगा फाइनल

फाइनल मुकाबला रविवार को रात 8.30 बजे से भारत और जापान के बीच खेला जाएगा। राउंड रॉबिन लीग चरण के आधार पर खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में कुल छह टीमें भाग ले रही थीं। इनमें मेजबान भारत के अलावा चीन, जापान, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें शामिल थीं। लीग चरण के बाद अंकतालिका की टॉप-4 टीमों ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। भारत को साल 2016 के बाद से अपनी पहली खिताब की तलाश है। भारतीय टीम 2013 और 2018 में रजत पदक जीत चुकी है।

Leave a Response