About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 23, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
News

देश की पहली हाई स्पीड रैपिड ट्रेन ‘नमो भारत’, आज से पटरी पर सरपट दौड़ेगी | पीएम दिखाएंगे हरी झंडी

Share the post

यह ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दोड़ेगी

रांची। पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार यानि आज देश की हाई स्पीड ट्रेन ‘नमो भारत’ का उद्घाटन करेंगे। पहले इस ट्रेन का नाम रैपिड एक्स दिया गया था लेकिन अब इसे ‘नमो भारत’ के नाम से जाना जाएगा। दिल्ली से मेरठ के बीच 82 किलोमीटर के रूट पर चलने वाली इस हाईस्पीड ट्रेन के पहले फेज का आज दिन के 11 बजे उद्घाटन  होने जा रहा है। पहले फेज में साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक लोग सफर कर सकेंगे।

रोजाना करीब 8 लाख यात्री सफर कर सकेंगे

इस प्रोजेक्ट के पूरा  होने से दिल्ली-एनसीआर के करोड़ों लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। नमो भारत ट्रेन से रोजाना करीब 8 लाख यात्री सफर कर सकेंगे। यह ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दोड़ेगी।  दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस (रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) कॉरिडोर के पहले फेज में सहिबाबाद से दुहाई के बीच 17 किलोमीटर का खंड उद्घाटन के एक दिन बाद 21 अक्टूबर को यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि उद्घाटन के बाद 21 अक्टूबर से लोग इससे सफर कर सकेंगे. नमो भारत ट्रेन 2025 तक दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मदीपुरम स्टेशन के बीच चलेगी।

कोच में कई अलग तरह की सुविधाएं भी मिलेंगी
इसमें फ्री वाई-फाई, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट्स, समान रखने की स्पेस, इंफोटेनमेंट सिस्टम की व्यवस्था की गई है। मेट्रो में स्मार्ट कार्ड्स, टोकेन, QR कोड वाले पेपर और ऐप से उत्पन्न होने वाले टिकट से एंट्री मिलती है। वहीं, रैपिड रेल के लिए QR कोड वाले डिजिटल पेपर और पेपर टिकट का इस्तेमाल होगा।

Leave a Response