About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 23, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
News

सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में रिटायर्ड आर्मी जवान ने गोली चलाई | कोडरमा जीआरपी ने उसे गिरफ्तार कर लिया

Share the post

रांची। सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में एक रिटायर्ड आर्मी जवान ने टीटीई से बकझक हो जाने के कारण अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चला दी। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी, लेकिन गोली चलने की आवाज से ट्रेन में हड़कंप मच गया। आर्मी जवान को कोडरमा जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया लिया है। जवान नशे की हालत में था और वह गलत ट्रेन में चढ़ गया था। उसे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। नशे की हालत में रिटायर्ड आर्मी जवान हरपिंदर सिंह को सियालदह राजधानी एक्सप्रेस से कोडरमा स्टेशन पर आरपीएफ ने उतारा है। रिटायर्ड आर्मी जवान ने थर्ड एसी कोच के बाथरूम के समीप अपने रिवाल्वर से गोली चलाई थी। नशे की हालत में रिटायर्ड आर्मी जवान हरपिंदर सिंह को सियालदह राजधानी एक्सप्रेस से कोडरमा स्टेशन पर आरपीएफ ने उतारा है।

धनबाद स्टेशन से सवार हुआ

हरपिंदर सिंह के पास 12301 हावड़ा नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का टिकट था और वह नशे की हालत में सियालदह राजधानी एक्सप्रेस में धनबाद स्टेशन से सवार हो गया। इधर ट्रेन खुलने के कुछ मिनटों के अंदर मतारी स्टेशन के पास गलत ट्रेन में सवार होने को लेकर रिटायर्ड आर्मी जवान की टीटीई से बकझक हो गई और उसने आवेश में आकर अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चला दी। कोडरमा आरपीएफ और जीआरपी पुलिस घटना को अंजाम देने वाले रिटायर्ड आर्मी जवान से पूछताछ कर रही है। हरपिंदर सिंह गुरदासपुर का रहने वाला है और साल 2019 में सिख रेजीमेंट से हवलदार के पद से रिटायर हुआ था। मेडिकल जांच के लिए जाने के दौरान उसने ट्रेन में घटी घटना का जिक्र करते हुए अपनी गलती पर पछतावा भी प्रकट किया।

Leave a Response