+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Wednesday, September 17, 2025
News

झारखंड हाईकोर्ट के वरीय अधिवक्ता अनिल कुमार सिन्हा का निधन

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। झारखंड हाई कोर्ट के वरीय अधिवक्ता अनिल कुमार सिन्हा का निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य अच्छा नहीं था, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली शिफ्ट किया गया था। दिल्ली के एक निजी अस्पताल वह इलाजरत थे।उन्होंने शनिवार की रात करीब 2 बज कर 20 मिनट पर अंतिम सांस ली। बता दें कि अनिल कुमार सिन्हा ने वर्ष 1976 में वकालत के पेशे को ज्वाइन किया था। अनिल कुमार सिन्हा सीनियर एडवोकेट थे। साल 2002 में पहली बार महाधिवक्ता के रूप में नियुक्त हुए थे। साल 2008 में एक बार फिर से उन्हें महाधिवक्ता नियुक्त किया गया था। वे अब तक सबसे लंबे समय तक महाधिवक्ता रह चुके है।

Leave a Response