About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, October 22, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
News

डुमरी उप चुनाव दंगल : आज I.N.D.I.A की बेबी व NDA की यशोदा करेंगी नामांकन

Share the post

सीएम हेमंत सोरेन, मंत्री आलमगीर आलम, लक्ष्मीकांत वायपेयी, सुदेश महतो बढ़ाएंगे शोभा

रांची। डुमरी उप चुनाव के दंगल में आज यानि 17 अगस्त को I.N.D.I.A की प्रत्याशी बेबी देवी व NDA की प्रत्याशी यशोदा देवी नामांकन करेंगी। इस सीट की प्रबल दावेदारों में से एक सूबे की मंत्री सह दिवंगत विधायक जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी व आजसू नेत्री यशोदा देवी अपना-अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर देंगी। बता दें कि डुमरी उपचुनाव को लेकर नामांकन भरने की प्रक्रिया 10 अगस्त से ही शुरू है। अभी तक 3 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया है। गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में बेबी देवी पर्चा भरेंगी तो भाजपा प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के साथ यशोदा देवी पर्चा दाखिल करेंगी। यानि दोनों गठबंधन के प्रत्याशी अपना-अपना नामांकन पत्र को दाखिल करेंगी। इस दौरान डुमरी में I.N.D.I.A और NDA गठबंधन के कई नेताओं का जमावड़ा लगेगा। बेबी देवी के नामांकन को देखते हुए सूबे के मुखिया हेमंत सोरेन, कांग्रेस नेता सह मंत्री आलमगीर आलम, राजद नेता सह मंत्री सत्यानंद भोक्ता, भाकपा माले विधायक विनोद सिंह, झामुमो विधायक सुदिव्य कुमार, मथुरा महतो, सरफराज अहमद, कांग्रेस विधायक जयमंगल सिंह के अलावा कई नेता शामिल रहेंगे। नामांकन के बाद आम सभा भी होगी। दूसरी तरफ आजसू पार्टी सुप्रीमो के अलावा सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक लम्बोदर महतो के अलावा उमाकांत रजक के साथ गठबंधन के कई नेता शामिल होंगे।

5 सितंबर को होना है चुनाव

सीट के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 10 अगस्त से शुरू हो गई। उपचुनाव के लिए 5 सितंबर को मतदान और 8 सितंबर को मतगणना की जाएगी। 17 अगस्त तक नामांकन किया जा सकेगा। 18 अगस्त को स्क्रूटनी और 21 अगस्त तक नाम वापसी की अंतिम तिथि है। डुमरी विधानसभा उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग की देखरेख में सारी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। डुमरी में कुल 2,98,629 मतदाता प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,54,452 और महिला मतदाताओं की संख्या 1,44,174 है। डुमरी धिानसभा में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 373 है, जिसमें 83 अतिसंवेदनशील और 22 संवेदनशील बूथ है। यह विधानसभा क्षेत्र गिरिडीह और बोकारो जिला के तीन प्रखंडों में पड़ता है।

Leave a Response