About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Monday, November 2, 2026
EntertainmentLifeNews

पोलैंड की बारबरा व हजारीबाग के शादाब जल्द करेंगे शादी । कोर्ट में दी अर्जी

Share the post

रांची। पोलैंड की बारबरा झारखंड के हजारीबाग जिला की बहुत जल्द बहू बनेंगी। वो अब शादाब से एक पल दूर रहना नहीं चाह रहीं। इसलिए बारबरा ने हजारीबाग कोर्ट में मैरेज विवाह के लिए निबंधन कार्यालय में अर्जी दाखिल किया। 49 वर्षीया बारबरा पोलाक, पिता जोडिविला, जो सनिकी पोलैंड की रहने वाले है। 28 वर्षीय प्रेमी शादाब मल्लिक, पिता शहुद मल्लिक खुटरा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।शुक्रवार को महिला अधिवक्ता मोनी कुमारी ने निबंधन कार्यालय में प्रेमी-प्रेमिका के साथ कोट मैरेज का आवेदन जमा किया। इस संबंध में जिला अवर निबंधक राजकुमार मधेशिया ने कहा कि शादी के लिए आवेदन की अर्जी फाईल कर दी गई है। अर्जी में दोनों का फोटो के साथ हस्ताक्षर है। अर्जी दाखिल करने के 30 दिनों के बाद कार्यालय की ओर से मैरेज सर्टिफिकेट दिया जायेगा। इस बीच सरकारी नियमानुसार दावा आपत्ति पेश करने का समय दिया गया। बारबरा पोलाक तलाकशुदा महिला हैं। इनकी एक 5 वर्ष की पुत्री भी है। बताया जाता है कि बारबरा पोलाक पोलैंड में एक कंपनी की 50 प्रतिशत शेयर की मालकिन हैं। बारबरा दूसरी बार भारत आई हैं।

17 दिन पहले पहुंची हजारीबाग

मुंबई से आईटी किए शादाब के प्यार में बारबरा इस कदर पागल हो गई कि वो अपनी 6 साल की बेटी के साथ शादाब के घर हजारीबाग 17 दिन पहले पहुंच गई। अंग्रेजी महिला के गांव में पहुंचते ही उसे देखने के लिए लोगों का तांता लग गया। भीड़ लगता भी क्यों नहीं आखिर अपने प्यार को पाने के लिए बारबरा सात समंदर पार जो आई थी। यह प्यार दो साल पहले सोशल मीडिया में हुआ लेकिन अब यह प्यार जिदंगी साथ निभाने तक पहुंच गया। इंस्टाग्राम पर झारखंड के एक युवक के साथ चैटिंग करते हुए उससे इस कदर मोहब्बत कर बैठी कि वह अपनी छह साल की बेटी के साथ सात समंदर पार उसके घर पहुंच गई है। महिला का नाम पोलाक बारबरा है, जो इन दिनों हजारीबाग जिले के कटकमसांडी प्रखंड अंतर्गत खुटरा गांव में अपने प्रेमी मो. शादाब के घर में रह रही हैं। बारबरा और शादाब दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते हैं। बारबरा का अपने पति से तलाक हो चुका है। वह चाहती हैं कि शादाब उससे शादी कर उसके साथ पोलैंड में सेटल हो जाए

Leave a Response