+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Thursday, July 31, 2025
NewsCrime

रातू इलाके के सिमलिया स्थिति हाजी चौक में बीते दिनों हुई फायरिंग कांड में 3 गिरफ्तार

Share the post

रांची। रांची पुलिस ने रातू इलाके सिमलिया स्थिति हाजी चौक में बीते दिनों हुई फायरिंग कांड का खुलासा कर लिया है। इस मामले में रांची पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अपराधियों के नाम मोहम्मद ताज, इम्तियाज अंसारी और वसीम खान हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि रंगदारी नहीं देने के बाद इस घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में रांची पुलिस ने दो कार और तीन मोबाइल बरामद किया। बता दें कि रातू थाना क्षेत्र में कमरूल हक नामक व्यक्ति से टीएसपीसी एरिया कमांडर आलोक और मुरारी ने 50 लाख की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं मिलने के बाद शूटरों ने इस घटना को अंजाम दिया। इस गोलीबारी की घटना में 2 लोग घायल हो गए थे।

Leave a Response