About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 23, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
Latest Hindi NewsPolitics

आरजेडी नेता भैंस पर चढ़कर काट रहे थे केक, धड़ाम से गिरे

Share the post

नेशनल लेटेस्ट न्यूज

रांची। राजद के 27वें स्थापना दिवस पर हाजीपुर में एक बड़ा ही अजीब मामला सामने आया। यह  मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। दरअसल, राजद नेता केदार यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो में केदार यादव भैंस की सवारी करते नजर आ रहे हैं। दरअसल, पार्टी के 27वे स्थापना दिवस पर केदार यादव ने कई कार्यकर्ताओं के साथ भैंस पर चढ़कर केक काटने की योजना बनाई। इस बीच जब केदार यादव केक काटने के लिए भैंस पर चढ़े तो वह धड़ाम से गिर पड़े। उनके नीचे गिरने का वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही राजद नेता जमीन पर गिरते हैं, आस-पास खड़े नेता उन्हें उठाने लगते हैं। इस बीच वह अपना सिर पकड़कर खड़े होने की कोशिश भी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि भैंस से गिरने के बाद केदार यादव के सिर में चोट आई है जिन्हें लोगों ने पकड़कर बैठाया।

लालू यादव के लिए मर मिटेंगे

इस दौरान राजद नेता केदार यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर निशाना भी साधा। उन्होंने पार्टी के 27वें स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा लालू यादव के लिए मर मिटने का संकल्प लेने की बात भी कही।

News Box Bharat latest news

Leave a Response