About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 6, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
BusinessEconomyNews

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में रांची से सफर करने पर ज्यादा किराया लगेगा, पटना से करने पर कम

Share the post

झारखंड लेटेस्ट न्यूज

  • पटना-रांची सप्ताह में 6 दिन चलेगी, 28 से नियमित परिचालन होगा
  • देखें समय सारिणी व किस-किस रूट पर चलेगी ट्रेन
  • इस ट्रेन में आरक्षण की सुविधा शुरू हो गई है
  • पीएम नरेंद्र मोदी ट्रेन की शुरुआत वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए करेंगे
  • उद्घाटन कार्यक्रम रांची से होगा
  • रांची के कुछ स्कूली बच्चों को फ्री में सफर कराएगा

रांची। ट्रेन संख्या 02439 रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 27 जून को रांची से उद्घाटन के बाद प्रस्थान करेगी। वंदे भारत स्पेशल ट्रेन का परिचालन पटना तक होगा। पटना-रांची-पटना, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित परिचालन 28 जून से किया जाएगा। ट्रेन संख्या 22349 पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दिनांक 28 से सप्ताह में छह दिन (मंगलवार छोड़ कर) पटना से प्रस्थान करेगी। पीएम नरेंद्र मोदी ट्रेन की शुरुआत वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम रांची से होगा। 27 को रांची के कुछ स्कूली बच्चों को फ्री में सफर कराएगा। इसको लेकर रांची रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है।

पटना से सुबह 7 बजे रांची के लिए छुटेगी ट्रेन

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पटना प्रस्थान 7 बजे, गया आगमन 8:25 बजे प्रस्थान 8:35 बजे, कोडरमा आगमन 9:35 बजे प्रस्थान 9:37 बजे, हजारीबाग टाउन आगमन 10:33 बजे प्रस्थान 10:35 बजे, बरकाकाना आगमन 11:35 बजे प्रस्थान 11:40 बजे, मेसरा आगमन 12:20 बजे प्रस्थान 12:22 बजे व रांची आगमन दिन के 1 बजे होगा।

रांची से दिन के 4.14 बजे निकलेगी पटना के लिए

ट्रेन संख्या 22350 रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दिनांक 28 से सप्ताह में छह दिन (मंगलवार छोड़ कर) रांची से प्रस्थान करेगी। रांची प्रस्थान 4:15 बजे, मेसरा आगमन 4:35 बजे प्रस्थान 4:37 बजे, बरकाकाना आगमन 5:30 बजे प्रस्थान 5:35 बजे, हजारीबाग टाउन आगमन 6:30 बजे प्रस्थान 6:32 बजे, कोडरमा  आगमन 7:30 बजे प्रस्थान 7:32 बजे, गया आगमन रात 8:45 बजे प्रस्थान 8:55 बजे व पटना आगमन 10:05 बजे होगा।

रांची में किराया ज्यादा, पटना में कम

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में रांची से पटना के लिए वातानुकूलित चेयर कार का किराया 1175 रुपए व एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया  2110 रुपए रखा गया है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में पटना से रांची के लिए वातानुकूलित चेयर कार का किराया 1025 रुपए एवं एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 1930 रुपए है। इस ट्रेन में आरक्षण की सुविधा शुरू हो गई है।

News Box Bharat latest news

Leave a Response