About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Wednesday, November 11, 2026
Politics

‘आ अब लौट चलें में’ हजारीबाग के मुन्ना कॉंग्रेस के हुए

Share the post

झारखंड कॉंग्रेस न्यूज

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से आहूत कार्यक्रम आ अब लौट चलें में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में झारखंड विकास मोर्चा के हजारीबाग के पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया। जिसमें हजारीबाग प्रखंड के कई मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, आदि शामिल थे। इस अवसर पर हजारीबाग जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव, जिला प्रभारी अजय सिंह, महासचिव राकेश सिन्हा, अमुल्य नीरज खलखो, राजीव रंजन प्रसाद, गजेन्द्र सिंह, अशोक सिंह, जय शंकर पाठक, राजेश सिन्हा सिन्नी मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन महासचिव सह कार्यालय प्रभारी अमुल्य नीरज खलखो ने किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने तमाम नए सदस्यों का कांग्रेस परिवार में माला पहनाकर और कांग्रेस का पट्टा देकर स्वागत किया। राजेश ने कहा कि आज बहुत ही खुशी का पल है कि सैकड़ो युवा और जनप्रतिनिधि कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि राहुल जी की भारत जोड़ो पदयात्रा देश को एक नई दिशा और दशा दे रहा है। यह उसी का परिणाम है कि युवाओं का झुकाव कांग्रेस के प्रति बढ़ा है। युवाओं की भीड़ बताती है 2024 मोदी सरकार की हार का आगाज है। मुन्ना सिंह ने कहा कि आज हम अपने घर में वापस लौटकर खुशी महसूस कर रहे हैं। हम पूर्णरूपेन कांग्रेस पार्टी की सेवा बिना किसी स्वार्थ के करेंगे। पार्टी जहां चाहे, जिस काम में चाहे मुझे लगा सकती है। मैं पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करता रहूंगा।

इन्होंने थामा काँग्रेस का हाथ

पार्टी में शामिल होने वालों में सर्वश्री गणेश मेहता, प्रमुख, पंचायत समिति सदस्य- मुकेश कुमार, मुन्ना मेहता, निलम देवी, सुरेश प्रसाद, ओम प्रकाश देव, बंसत रविदास, राजेन्द्र मेहता, उपप्रमुख हजारीबाग सदर- रविकांत सिंह, मो अखलाख-मुखिया कटकमसांडी, मो इम्तियाज आलम-मुखिय सदर, लडहन राम, पवन कुमार दव, गणेश बैठा, जीतू यादव, अनिता देवी, डॉ प्रदीप, अधिवक्ता सतीश, राजेन्द्र , सुरेश प्रसाद, बंसत कुमार सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

News Box Bharat latest news

Leave a Response