रांची! आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत के मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस पूरे मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से कराने का निर्देश दे दिया है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी साझा की। हेमंत सोरेन ने अपने पोस्ट में स्पष्ट रूप से लिखा, “निशा भगत प्रकरण की जांच अब CBI करेगी। निर्देश दे दिए गए हैं।”मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद निशा भगत मामले में अब जांच की जिम्मेदारी CBI को सौंपे जाने का रास्ता साफ हो गया है। गौरतलब है कि निशा भगत की मौत के बाद से ही इस मामले की निष्पक्ष जांच और CBI जांच की मांग लगातार उठ रही थी। विभिन्न सामाजिक और आदिवासी संगठनों के साथ-साथ राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी।अब मुख्यमंत्री के इस फैसले के बाद निशा भगत की मौत के पीछे की परिस्थितियों और मामले से जुड़े तमाम सवालों के जवाब मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। सभी की निगाहें अब CBI की जांच पर टिकी हैं।

add a comment
और खबरें पढ़ें
Jharkhand Weather Update: झारखंड में बदलेगा मौसम, 10-11 नवंबर को कई जिलों में बारिश के आसार, 13 नवंबर से बढ़ेगी ठंड
रांची। झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। सुबह और शाम हल्की ठंड के बीच अगले दो...
निशा भगत की मौत में अजय तिर्की, ज्योत्सना केरकेट्टा व थाना प्रभारी सतीश पर आरोप, पिता ने थाने में दी शिकायत
रांची: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत के मामले में अब उनके पिता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पिठोरिया...
हड़िया-दारू छोड़ें, नशामुक्त समाज बनाएं… आदिवासी समाज से मुख्यमंत्री की अपील
गिरिडीह । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को गिरिडीह जिले के पीरटांड़ स्थित मधुबन थाना मैदान में आयोजित 'मरांग बुरू धोरोमगाड़...
अब धान खरीद में नहीं चलेगी बिचौलियागिरी! खेतों का होगा सत्यापन, CCTV से रखी जाएगी नजर
झारखंड के किसानों को धान का मिलेगा उचित मूल्य, बिचौलियों पर लगेगी लगाम: इरफान अंसारी रांची: झारखंड के किसानों के...
बोकारो में बड़ा हादसा: कोयले का ढेर धंसने से तीन महिलाओं की मौत, चार घायल
बोकारो. झारखंड के बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। कथारा कोलियरी के नंबर-5...
झारखंड में बदलेगी स्कूली शिक्षा की तस्वीर! 12वीं से पहले बच्चों को सिखाई जाएगी स्पोकन इंग्लिश
रांची। झारखंड के स्कूली विद्यार्थियों को अब मातृभाषा में पढ़ाई के साथ हिंदी और अंग्रेजी में भी दक्ष बनाने की...





