About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 24, 2026
News

चतरा में राज्यपाल ने कहा, जब तक क्षेत्र भ्रमण कर स्थानीय लोगों से संवाद न जाना जाय तब तक उनकी समस्या का समाधान संभव नहीं

Share the post

राजभवन खुद आम जनता के पास जाएगा

रांची। पंचायत भवन करमा, चतरा में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि जब तक क्षेत्र भ्रमण कर स्थानीय लोगों से संवाद न जाना जाय तब तक उनकी समस्या का समाधान संभव नहीं है। इसी उद्देश्य से वे राज्य में स्थित विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर रहे हैं। एक अल्प समय में यह राज्य के 15वें जिला का भ्रमण है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के रूप में शपथ लेने के समय ही कहा था कि राजभवन खुद आम जनता के पास जाएगा। राज्यपाल करमा पंचायत भवन, चतरा में ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर रहे थे।

सिंचाई की समस्याएं हर जगह बताई जा रही

राज्यपाल ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा लोगों के कल्याणार्थ विभिन्न योजनाएँ संचालित हैं। उन्होंने कहा कि प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से लेकर उपायुक्त एवं थाना प्रभारी से लेकर पुलिस अधीक्षक तक सभी आप लोगों से मिलेंगे, आप लोग उनसे समय लेकर अपनी समस्याओं से अवगत करायें। उन्होंने एक नागरिक द्वारा उठाये गये मुद्दे के संदर्भ में कहा कि यहां नदी पर डैम का निर्माण शीघ्र हो, इसके लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे जहां कहीं भी जा रहे हैं, वहां सिंचाई की समस्याएं बताई जा रही हैं। इसे गंभीरतापूर्वक लिया जायेगा। सभी परियोजनाएं समय पर पूर्ण हो, ऐसा प्रयास होगा।

सभी ग्रामों में बेहतर सड़कें हो

उन्होंने हुसिया ग्राम में सड़क निर्माण कार्य पूर्ण न होने की शिकायत प्राप्त होने पर इसका कार्य शीघ्र ही पूर्ण करने हेतु निदेशित किया। जिला प्रशासन को यह सुनिश्चित करने हेतु कहा कि सभी ग्रामों में बेहतर सड़कें हो। उन्होंने कहा कि समावेशी विकास के लिए आवश्यक है कि अंतिम पायदान में खड़ा व्यक्ति तक विकास का लाभ आसानी से पहुंचे। उन्होंने कहा कि याद है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पूर्व गैस कनेक्शन शहरों तक ही सीमित था।

नशा से दूर रहने हेतु आग्रह किया

वर्तमान में माननीय प्रधानमंत्री द्वारा उज्ज्वला योजना के तहत फ्री गैस कनेक्शन प्रदान किया जा रहा है। ‘जल जीवन मिशन’ के माध्यम से लोगों को पाइपलाइन के माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने सभी को नशा से दूर रहने हेतु आग्रह किया। उन्होंने महिला बहनों से कहा कि पुरुषों को नशा से दूर रहने के लिए प्रेरित करें।उक्त अवसर पर राज्यपाल महोदय द्वारा विभिन्न लाभुकों के मध्य परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। इस क्रम में उन्होंने एक लड़की का दूसरे की जान बचाने के लिए सराहना की तथा अन्य के लिए प्रेरणादायक बताया।

Leave a Response