About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Monday, October 26, 2026
मक्का में फंसे झारखंड के सैकड़ों उमराह यात्रियों की सुरक्षित वतन वापसी के लिए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को पत्र लिखते झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी
मक्का में फंसे झारखंड के सैकड़ों उमराह यात्रियों की सुरक्षित वतन वापसी के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने पहल की है
JHARKHAND NEWSLatest Hindi News

25 दिनों से मक्का में फंसे झारखंड के उमराह यात्री, इरफान अंसारी ने किरेन रिजिजू से मांगी मदद

Share the post

रांची। सऊदी अरब के मक्का में फंसे झारखंड के सैकड़ों उमराह यात्रियों की सुरक्षित भारत वापसी के लिए झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने पहल की है। यात्रियों की वापसी में हो रही देरी और उनके परिजनों की परेशानी को देखते हुए मंत्री ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को पत्र लिखकर आवश्यक हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, झारखंड के सैकड़ों लोग उमराह करने के लिए सऊदी अरब गए हैं। बताया जा रहा है कि पिछले 25 दिनों से मक्का में फंसे होने के कारण उन्हें भारत लौटने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। एयरलाइन और एजेंटों की ओर से असमर्थता जताए जाने से यात्रियों और उनके परिवारों की चिंता बढ़ गई है। वहीं, सऊदी अरब में रह रहे अपने परिजनों को आर्थिक सहायता भेजने में भी परिवारों को परेशानी हो रही है।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को लिखा पत्र

मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉ. इरफान अंसारी ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू से यात्रियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की है। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों और भारतीय राजनयिक मिशनों के माध्यम से समन्वय स्थापित करने की पहल की जा रही है, ताकि यात्रियों की समस्याओं का समाधान निकाला जा सके।

परिजनों को दिया हरसंभव मदद का भरोसा

स्वास्थ्य मंत्री ने प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उन्हें भरोसा दिलाया कि इस मुश्किल समय में उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि विदेश में अपने परिजनों के फंसे होने से परिवारों का चिंतित होना स्वाभाविक है। यात्रियों की सुरक्षित वतन वापसी के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय कर हरसंभव प्रयास किया जाएगा। डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि प्रभावित परिवारों की परेशानी दूर करना और उमराह यात्रियों की सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक पहल करना उनकी प्राथमिकता है। अब यात्रियों के परिजनों को उनकी सुरक्षित वापसी के लिए संबंधित स्तर पर होने वाली कार्रवाई का इंतजार है।

Leave a Response