
रांची। बिहार की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री Nitish Kumar राज्यसभा जा सकते हैं। वहीं, उनके बेटे निशांत कुमार को बिहार का डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक, जेडीयू की ओर से राज्यसभा के लिए निशांत कुमार के नामांकन से जुड़े कागजात अभी तैयार नहीं हैं। ऐसे में चर्चा है कि खुद नीतीश कुमार राज्यसभा जा सकते हैं और निशांत को उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी जा सकती है। हाल ही में निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर चर्चाएं तेज हुई थीं। बिहार सरकार में मंत्री और जेडीयू के वरिष्ठ नेता Shravan Kumar ने मंगलवार को कहा था कि निशांत कुमार जल्द ही सक्रिय राजनीति में कदम रखेंगे और पार्टी इसकी औपचारिक घोषणा करेगी। श्रवण कुमार ने होली के मौके पर कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार, जिनका नाम लंबे समय से चर्चा में है, अब सक्रिय राजनीति में आएंगे। उन्होंने कहा कि कई युवा चाहते थे कि निशांत राजनीति में आएं और यह फैसला उनकी उस इच्छा को पूरा करेगा। इधर, एक और खबर यह है कि Lalu Prasad Yadav के आवास पर इस बार होली की खास रौनक नहीं दिखी। लेकिन उनके बेटे Tej Pratap Yadav ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जमकर होली खेली। तेज प्रताप ने अपने पिता के अंदाज में कुर्ता फाड़ होली खेली, ढोलक बजाई और होली के गीत भी गाए।





