About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, October 29, 2026
धोनी की कार का रांची में ओवरस्पीडिंग के कारण 1000 रुपये का चालान कटने से जुड़ी तस्वीर
रांची में ओवरस्पीडिंग के कारण Dhoni की लग्जरी कार पर 1000 रुपये का चालान, ATMS कैमरे ने रियल टाइम में पकड़ा।
JHARKHAND NEWS

Mahendra Singh Dhoni की कार का कटा 1000 रुपये का चालान

Share the post

रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान Mahendra Singh Dhoni एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी कार का चालान कटना है। ओवरस्पीडिंग के कारण उनकी लग्जरी कार पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। झारखंड में खास पहचान रखने वाले धौनी की कार का चालान ट्रैफिक नियम तोड़ने के कारण काटा गया। 1 मार्च को कांके रिंग रोड पर बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के पास उनकी कार तय स्पीड लिमिट से ज्यादा रफ्तार में चल रही थी। उस इलाके में अधिकतम गति सीमा 60 किलोमीटर प्रति घंटा है। लेकिन कार की रफ्तार इससे ज्यादा थी। वहां लगे ऑटोमैटिक ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम (ATMS) के कैमरों ने इसे रिकॉर्ड कर लिया और तुरंत 1000 रुपये का चालान जनरेट कर दिया। रांची ट्रैफिक पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के बड़े चौराहों और रिंग रोड पर यह सिस्टम 24 घंटे काम करता है। ओवरस्पीडिंग, सिग्नल तोड़ने और अन्य ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर तुरंत चालान जारी कर दिया जाता है। धौनी रांची के रहने वाले हैं और अक्सर अपने फार्महाउस या शहर में दिखाई देते हैं। उन्हें महंगी और लग्जरी कारों का शौक है। लेकिन इस बार ट्रैफिक नियमों का पालन न करने पर उनकी कार पर जुर्माना लगा दिया गया।

Leave a Response